पहली बार सामने आईं इतने बड़े नेता ऐसी तस्वीरें: महाराष्ट्र के राज्यपाल को देखिए
Maharashtra Governor Acharya Devvrat : महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की खेती करने की तस्वीरें सोशल मीडिय पर वायरल हो रही हैं। जहां वह मानेकपुर गांव में प्राकृतिक खेती के लिए खेत में हल चलाया।, गन्ने की कटाई की और बैलगाड़ी भी चलाते नजर आए।

बैलगाड़ी चलाते नजर आए राज्यपाल
अभी तक आपने किसी विधायक या मंत्री को खेती करते या हल चलाते हुए देखा होगा। लेकिन महाराष्ट्र से पहली बार ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। जहां राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती के लिए ना सिर्फ खेत में हल चलाया, बल्कि फसल भी काटी और बैलगाड़ी भी खुद चलाई।
किसान के खेत में राज्यपाल ने चलाया हल
दरअसल, मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल देवव्रत आचार्य प्रदेश के मानेकपुर गांव में प्राकृतिक खेती करने वाले एक किसान के खेत पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खेत में हल चलाया।
राज्यपाल ने की खेत में गन्ने की कटाई
गांव के दौरे के दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने जब एक किसान को गन्ने की कटाई करते देखा तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और वह खुद गन्ने की कटाई करने लगे।
प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ हैं राज्यपाल
बता दें कि राज्यपाल देवव्रत आचार्य खुद प्राकृतिक खेती में विशेषज्ञता रखते हैं। वह समय निकालकर किसानों के पास प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के बारे में जानकारी और इसके फायदे के बारे में बताने के लिए जाते रहते हैं।
मंत्री-विधायकों को सिखाई प्राकृतिक खेती
कुछ दिन पहले भी राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों और राज्य विधानमंडल के सदस्यों को प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के बीच के अंतर और उसके फायदे नुकसान बताए थे।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।