IMD Weather Alert Mumbai : मुंबई में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। रायगढ़, रत्नागिरी समेत कई जिलों में रेड अलर्ट। स्कूलों की छुट्टी, ट्रैफिक जाम और जलभराव से आमजन परेशान, प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की।
Mumbai Weather Update: मुंबई की बारिश एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रही है। लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम, स्कूलों की छुट्टियां और हवाई सफर तक प्रभावित हुआ है। सवाल यह है कि इस हालात में आगे लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
क्यों जारी किया गया ऑरेंज और रेड अलर्ट?
भारत मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र के तटीय जिलों रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद की महिला सब इंस्पेक्टर रिचा सचान की आखिरी रात, वो हादसा जिसने सबको रुला दिया
कहां-कहां बढ़ी परेशानी?
मुंबई के कई इलाकों में वॉटरलॉगिंग की खबरें हैं। सियॉन के गांधी मार्केट और विले पार्ले की वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर पानी भर गया, जिससे लंबे जाम की स्थिति बन गई।
- स्कूल बंद: बीएमसी ने एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की।
- रेल सेवाएं प्रभावित: लोकल ट्रेनें देरी से चलीं, हालांकि रूट डायवर्जन की जरूरत नहीं पड़ी।
- हवाई सफर में दिक्कत: मुंबई एयरपोर्ट तक जाने वाले रूट्स पर जाम के चलते एयरलाइंस ने यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी।
पुलिस और प्रशासन की क्या अपील?
ग्रेटर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सिर्फ जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि पानी भरने और विजिबिलिटी कम होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। किसी भी आपात स्थिति में लोग 100 / 112 / 103 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
एयरलाइंस ने यात्रियों को क्या सलाह दी?
- अकासा एयर ने कहा कि मुंबई, बेंगलुरु, गोवा और पुणे में बारिश के कारण एयरपोर्ट जाने वाले रास्तों पर जाम की आशंका है। इसलिए यात्री समय से पहले निकलें।
- इंडिगो ने अपने यात्रियों से कहा कि वे ऐप और वेबसाइट पर फ्लाइट अपडेट देखते रहें और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्टाफ मदद के लिए मौजूद रहेगा।
हादसों की खबरें भी आईं सामने
बीएमसी ने बताया कि रविवार को मुंबई में 6 शॉर्ट सर्किट, 19 पेड़ गिरने और 2 दीवार ढहने की घटनाएं हुईं। सौभाग्य से इनमें कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, शनिवार को विक्रोली के पार्कसाइट इलाके में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
कितनी हुई अब तक बारिश?
- रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मुंबई शहर में 23.81 मिमी, पूर्वी उपनगर में 25.01 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 18.47 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- सोमवार दोपहर 2 बजे तक मुंबई शहर में औसतन 97.88 मिमी, पूर्वी उपनगर में 86.21 मिमी और पश्चिमी उपनगर में 83.10 मिमी बारिश दर्ज की गई।
- शनिवार को कई हिस्सों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी, जिससे निचले इलाके डूब गए थे।
बई और आसपास के जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, गैर-जरूरी यात्रा टालें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! जापान से खाड़ी देशों तक नौकरी के दरवाज़े खुले, UP सरकार की नई पहल
