महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई के भायंदर के उत्तान बीच से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक ट्रैवल बैग में अनजान महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई है। घटना के बाद से ही बीच में हड़कंप मच गया। वहां आने वाले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मुंबई (mumbai news). सनसनीखेज खबर महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई शहर से है। यहां एक ट्रैवल बैग में अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई है। लाश से भरा बैग शहर के मीरा भायंदर के नजदीक उत्तान बीच से बरामद हुआ है। शुक्रवार के दिन बीच पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बैग के साथ बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जांच उत्तान सागरी पुलिस कर रही है। मामला उत्तान सागरी थाने के उत्तान बीच का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तान बीच में लावारिस बैग में मिला महिला का सिर कटा शव

उत्तान पुलिस ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भायंदर के वेस्ट एरिया के उत्तान बीच में सुबह करीब एक मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को वहां एक लावारिस बैग दिखाई दिया। किसी आशंका के चलते उसने बैग के पास देखा तो वहां कुछ संदिग्ध दिखाई दिया और उसने बैग खोला तो उसमें महिला की लाश देखकर शॉक्ड हो गया और इसकी जानकारी उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग से सिर कटी महिला का शव बरामद करने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया।

मुंबई पुलिस कर रही घटना की जांच

उत्तान पुलिस ने बताया कि महिला के शारीरिक बनावट के आधार पर उम्र करीब 25 से 30 साल के आसपास है। उसकी पहचान पता की जार ही है। घटना के बारे में बताते हुए पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर के दो टुकड़े किए गए है और उसका सिर भी गायब है। इसके अलावा उसकी बाजुओं में त्रिशूल और हिंदी में 'ओम' नाम का अक्षर का टैटू भी बना हुआ है। मृतक महिला ने टी- शर्ट पहन रखी थी। पुलिस यह पता करने में लगी है कि यह बैग उत्तान बीच पर किसी ने फेंका है या कहीं से बहकर वहां आया है।

उत्तान थाने के सीनियर इंस्पेक्टर शौराज राणावरे ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ महिला की पहचान के लिए भी जांच शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें- टैक्सी स्टैंड पर पड़ा था लावारिस बैग, खोलकर देखा तो अंदर टुकड़ों में पड़ी थी लाश