भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में होगा। महाराष्ट्र और झारखंड में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

Ratan Tata funeral. भारत के दिग्गज कारोबारी नेता और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा नहीं रहे। बुधवार को 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। महाराष्ट्र और झारखंड की सरकार ने रतन टाटा के सम्मान में एक दिन का शोक घोषित किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके पार्थिव शरीर को दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित राष्ट्रीय कला केंद्र (NCPA) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। दोपहर 3.30 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान मौजूद रहेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि एक दिन के लिए राज्य में सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा। कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के भाई नोएल टाटा से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह रतन टाटा के भाई नोएल टाटा से फोन पर बात की। उन्होंने रतन टाटा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। रतन टाटा को याद करते हुए नरेंद्र मोदी ने X पर कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने लिखा, "रतन टाटा के साथ अनगिनत बातचीत से मेरा मन भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब उनसे अक्सर मिलता था। दिल्ली आने पर भी ये बातचीत जारी रही। उनके निधन से बेहद दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- Ratan Tata Death : रतन टाटा का निधन, PM मोदी-राहुल गांधी ने जताया शोक