महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक बेटे ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। इस युवक के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसने अपनी विधवा मां की दूसरी शादी करवाई है।
कोल्हापुर(Maharashtra). महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक बेटे ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। इस युवक के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां बेहद दुखी व तनाव में रहती थी। यह देख उसके बेटे से रहा नहीं गया। विधवा प्रथा को तिलांजलि देते हुए बेटे ने मां की दूसरी शादी करवाई।
जानकारी के मुताबिक यह मामला हेरवाड़ गांव का है। यहां के रहने वाले युवराज शेले के पिता नारायण की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां रत्ना काफी दुखी और बीमार रहती थी। इसके अलावा समाज उसकी मां को विधवा की नजर से देखता और बर्ताव करता था जो बेटे युवराज को जरा भी अच्छा नहीं लगता था।
घर के पास रहने वाले शख्स से करवा दी शादी
युवराज ने सबसे पहले दूसरी शादी को लेकर अपनी मां से बात किया। पहले तो 45 वर्षीय मां ने इससे इन्कार कर दिया। बाद में समझाने-बुझाने और जीवन में एक नई शुरुआत करने की बात पर वह मान गई। घर के पास में रहने वाले एक किसान मारुति से शादी हुई है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और एक साथ काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़े की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें…













