मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नाव डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई। 99 लोगों को बचा लिया गया है। स्पीडबोट की टक्कर से यह हादसा हुआ। 

मुंबई। 110 यात्रियों और क्रू मेंबर लेकर जा रही नाव बुधवार को गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में डूब गई। एक स्पीडबोट के टकराने से यह हादसा हुआ। इसके चलते 13 लोगों की मौत हुई है। चार लोग गंभीर हालत में हैं। अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। 99 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

हादसा तब हुआ जब नीलकमल नाम की नाव यात्रियों को एलीफेंटा गुफाओं से लेकर गेटवे ऑफ इंडिया आ रही थी। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक स्पीडबोट की टक्कर नाव से होती है। स्पीडबोट में चार लोग सवार थे। अन्य वीडियो में जीवन रक्षक जैकेट पहने यात्रियों को बचाते दिखाया गया है।

Scroll to load tweet…

नौसेना और तटरक्षक बल ने चलाया बचाव अभियान 

हताहत हुए लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। नौसेना और तटरक्षक बल के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। नौसेना की ग्यारह नावें, तीन मरीन पुलिस के जहाज और एक तटरक्षक नाव को तैनात किया गया। इसके अलावा, चार हेलीकॉप्टर, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के संसाधन और स्थानीय मछुआरे ने भी अभियान में सहायता की।

बता दें कि लोग गेटवे ऑफ इंडिया के पूर्व में स्थित एलीफेंटा गुफाओं तक जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं। एलीफेंटा गुफाएं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में विधानसभा में बताया कि लापता सात से आठ यात्रियों की तलाश के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है। स्पीड बोट ने नियंत्रण खो दिया था। उससे लगी टक्कर के बाद नाव पलट गई।

यह भी पढ़ें- बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में बम ब्लास्ट, अभ्यास में सेना के 2 जवानों की मौत