बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर दिवाली की भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। घटना रविवार सुबह बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस के दौरान हुई। घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई। दीवाली पर घर जाने के लिए मुंबई के ट्रेन स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी क्रम में सीट पकड़ने के लिए यात्रियों के बीच लगी होड़ के चलते बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर रविवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में 9 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हादसा सुबह 5.56 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुआ। यहां से बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

Scroll to load tweet…

भगदड़ में घायल हुए 7 लोगों की हालत स्थित, 2 की नाजुक 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ और स्ट्रेचर पर रखकर घायलों को ले जाते देखा जा सकता है। BMC (Brihanmumbai Municipal Corporation) ने कहा है कि दिवाली से पहले त्योहारी भीड़ के कारण भगदड़ मची। घायल हुए सात लोगों की हालत स्थिर है। दो घायल की हालत नाजुक है।

घायलों की पहचान शब्बीर अब्दुल रहमान, परमेश्वर सुखदर गुप्ता, रवींद्र हरिहर चुमा, रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति, संजय तिलकराम कांगे, दिव्यांशु योगेन्द्र यादव, मोहम्मद शरीफ शेख, इंद्रजीत साहनी और नूर मोहम्मद शेख के रूप में हुई है।

ट्रेन में सवार होने की होड़ के चलते मची भगदड़

बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नं. 22921 प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई थी। ट्रेन में सवार होने के लिए भारी संख्या में लोग प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे। ट्रेन में सवार होने की होड़ के चलते भगदड़ मच गई।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में प्लेटफॉर्म पर खून फैला दिखा है। रेलवे पुलिस के जवान और दूसरे यात्री घायलों को कंधे पर उठाए दिखे हैं। घायलों को स्ट्रेचर पर रखकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया। एक वीडियो में रेलवे पुलिस के अधिकारी घायल को अपने कंधे पर उठाए दिखे हैं। एक अन्य क्लिप में 2 लोग प्लेटफॉर्म के फर्श पर लेटे हुए दिखाई दे रहे थे। उनके कपड़े खून से सने हुए थे। पास ही एक व्यक्ति बेंच पर बैठा था। उसकी शर्ट फटी हुई थी।

यह भी पढ़ें- तो क्या 1 लालच में फंस शूटर ने की बाबा सिद्दीकी की हत्या, ऑफर हुई थी बड़ी रकम