मौसम विभाग ने मुंबई में गर्मी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते गुरुवार तक भीषण गर्मी, उमस और गर्म हवाओं के दौर से बचने के लिए कुछ साव​धानियां बहुत जरूरी है। 

मुंबई. मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई और ठाणे के लिए अगले चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुंबईवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ ही उमस और गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है। जिससे बचने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। ताकि आपके स्वास्थ पर किसी प्रकार का विपरित असर नहीं पड़े।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

35 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों तक तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक ही रहेगा। इसी के साथ आसमान में बादल छाए रहने के कारण उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। भीषण गर्मी में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में लू से बचने के लिए सावधानियां बरतना भी जरूरी है।

ये बरतें सावधानियां

  • जब तक जरूरी नहीं हो तब तक दोपहर में घर से बाहर नहीं निकले।
  • बाहर निकलने पर धूप से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर निकलें।
  • ज्यादा तीखी धूप नजर आने पर चश्मा और छाते का उपयोग करें।
  • महिलाएं व पुरुष मुंह को कपड़े से ढ़ककर ही बाहर जाएं। ताकि लू से बचा जा सके।
  • शरीर में पानी की कमी नहीं हो इसलिए बार बार पानी पीते रहें।
  • फलों का ज्यूस पीएं। ताकि शरीर में तरलता बनी रहे और आपके शरीर में गर्मी का विपरित असर नहीं हो।
  • बाहर से आते ही पानी नहीं पीएं, पसीने वाली अवस्था में पानी पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है।

इसलिए है मुंबई में अधिक गर्मी

मौसम विभाग निदेशक सुनील कांबले की माने तो पछुआ हवाओं के चलने के कारण मुंबई में गर्मी अधिक रहेगी। उन्होंने बताया कि लू चलने की संभावना कम है। लेकिन उसम तो भरपूर रहेगी। इस कारण घर से बाहर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: Free में कोटा की कोचिंग, NEET की तैयारी के लिए मंगवाया 30 साल का मटेरियल, कलेक्टर ले रहे बच्चों की क्लास

प्रशासन ने दिए आदेश

गर्मी के मौसम में आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन ने जगह जगह छांव के इंतजाम करने, ठंडे पानी की व्यवस्था करने के साथ ही अस्पतालों में एंबुलेंस और इलाज के पर्याप्त संसाधन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Raja की दो पत्नियां, महाराज की मौत के बाद एक BJP, दूसरी कर रही Congress का प्रचार, जानिये क्या है मामला