मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को दावा किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने घोटालों के लिए जाने जाने वाले इस राज्य को पांच वर्षों के लिए बेदाग सरकार दी
छत्तीसगढ़ के कोरिया में बुधवार को एक अनूठी शादी हुई। इस शादी में चमक-दमक तो थी, लेकिन दूल्हा-दुल्हन की आंखों में रोशनी नहीं। वहीं उनकी शादी में शामिल हुए ज्यादातर घराती-बराती भी देख नहीं सकते थे। दृष्टिबाधित प्रेमी जोड़े की यह शादी चर्चा में है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक और सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं
शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की राज्य के 18 वें मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी को यादगार बनाने के लिए शिवसेना ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिसके बाद आज ठाकरे आधिकारिक तौर पर प्रदेश के नए मुखिया होंगे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस मीटिंग के आदित्य ठाकरे ने बताया कि "हम सोनिया गांधी जी को शपथ ग्रहण के लिए बुलावा देने गए थे।"
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिये उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बुधवार को यहां ‘महाराष्ट्र विकास आघाडी’ में शामिल पार्टियों के नेताओं ने बैठक की। इस बैठक से बाहर आकर NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा का स्पीकर कांग्रेस से होगा
हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक खेमका का ट्रांसफर कर दिया है। 27 साल के करियर में यह खेमका का 53वां ट्रांसफर है। 1991 बैच के अधिकारी अशोक खेमका को अब अभिलेख, पुरात्तव और संग्रहालय विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
प्रत्येक छात्र को पढ़ाई के दौरान रोजाना पानी पीने के लिये दो मिनट का अनिवार्य अवकाश दिया जाएगा इस संबंध में स्कूलों को परिपत्र जारी किया गया है
छुट्टी पर आए सेना के 2 जवानों की ड्यूटी पर वापस लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों जवान कार से वापस लौट रहे थे। हादसा राजस्थान में नागौर स्टेट हाईवे पर सोमवार देर रात हुआ। बजरी से भरे एक डंपर से कार की टक्कर हुई थी।