यूपी के कानपुर में गुरुवार को एक बीजेपी नेता कमलेश मिश्रा का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक बीते 5 दिनों से लापता था। परिजनों ने सजेती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
दगंल गर्ल यानि पहलवान बबीता फोगाट 3 दिन बाद यानि 1 दिसंबर को दुल्हन बन जाएंगी। वह विवेक सुहाग के साथ शादी के सात फेरे लेंगी। इस दौरान बुधवार को उनके घर पर महिलाओं ने पारंपरिक शादी के गीत गाए और बबीता बान बैठने की रस्म अदा की।
शाह ने कहा कि झारखंड ने पहले की सरकारों के कार्यकाल में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार देखे हैं लेकिन राज्य में रघुबर दास सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं हैं
शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के 19वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उससे पहले कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ऐलान किया। इसमें किसानों का कर्ज तुरन्त माफ करने, गरीब बच्चियों को मुफ्त में शिक्षा पर फोकस है।
मुंबई. मुंबई का ऐतिहासिक 'शिवाजी पार्क' ठाकरे परिवार के किसी सदस्य के पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का गवाह बना है। इस पल को यादगार बनाने शपथ ग्रहण के लिए एक भव्य सेट तैयार कराया गया। इसे डिजाइन किया बॉलीवुड के ख्यात प्रोडक्शन डिजाइनर (आर्ट डायरेक्टर) नितिन चंद्रकांत देसाई ने। मायानगरी में नितिन देसाई के हुनर का सिक्का चलता है। मुंबई के समीप करजत में उनका शानदार 'एनडी स्टूडियो' भी है, जहां कई बड़ी-बड़ीं फिल्मों के लिए सेट लगाए जाते हैं। लेकिन कोई मंजिल इतनी आसानी से नहीं मिलती। उसके लिए लंबा संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अपने हुनर को लगातार तराशना पड़ता है। नितिन देसाई के मायानगरी में छा जाने की कहानी asianetnews हिंदी से शेयर की उनके दोस्त और खुद भी बॉलीवुड के जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर तारिक उमर खान ने।
ये वायरल वीडियो राजस्थान के जालोर के हैं। यहां स्कूल शिक्षा विभाग ने टीचरों के लिए ट्रेनिंग का आयोजन रखा था। यहां टीचर नागिन डांस करते देखी गईं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
हिसार (हरियाणा). दगंल गर्ल पहलवान बबीता फोगाट 3 दिन बाद यानि 1 दिसंबर को दुल्हन बन जाएंगी। वह विवेक सुहाग के साथ शादी के सात फेरे लेंगी। बता दें कि उन्होंने अपने विवाह की रस्मों की फोटो ट्विवटर पर शेयर की हैं। जिसमें वह अपनी मां और भाभी के साथ शादी की रीति-रिवाज,रस्में करती दिखाई दे रही हैं।
उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। कार्यक्रम शिवाजी पार्क में शाम 6.40 बजे से शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने के लिए सेट आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को बुलाया गया है, जो मंच तैयार कर रहे हैं।
कभी सुना है मच्छरों की आड़ में जेल से अपराधी फरार हो गया हो। ये कारनामा यूपी के इटावा में हुआ। यहां मच्छरों के चक्कर में एक गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी लॉकअप से भाग निकला। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में 4 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
शिबू सोरेन अपने बेटे हेमंत सोरेन को सत्ता के सिंहासन पर एक बार फिर बैठता हुआ देखना चाहते हैं शिबू सोरेन के नाम के बिना झारखंड की राजनीति असंभव है उन्हें झारखंडा का गांधी भी कहा जाता है