यूपी के बुलंदशहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। साथ पुलिस से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

बुलंदशहर (Uttar Pradesh). यूपी के बुलंदशहर में एक नाबालिग छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्रा को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। साथ पुलिस से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामा खानपुर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव में रहने वाली नाबालिग 12वीं की छात्रा है। आरोप है कि नए साल के दिन वो घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में गांव के ही 2 युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर जबरदस्ती कार में बैठा वहां से फरार हो गए। छात्रा ने कहा, आरोपियों ने चलती कार में मेरे साथ दरिंदगी की। जब मैं बेहोशी की हालत में हो गई तो जान से मारने की धमकी देकर सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। किसी तरह मैं अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने जाकर तहरीर दी। 

पुलिस का क्या है कहना
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा, पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली गई है। वहीं, पीड़ित परिवार आरोपियों को फांसी या शूटआउट की सजा की मांग कर रहा है।