बिहार की यह तस्वीर राजनीति और अपराधियों के गठजोड़ की खौफनाक तस्वीर बयां करती है। यह युवक बिहार के बाहुबली MLA अनंत सिंह के दुश्मन नंबर-1 विवेका पहलवान का भतीजा है। हाथों में AK 47 राइफलों के साथ इस युवक का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुंबई के ओशिवारा अपार्टमेंट में रहने वाली एक स्ट्रगलर एक्ट्रेस ने डिप्रेशन में आकर छत से कूदकर सुसाइड कर ली।
भुवनेश्वर. श्रीमंदिर से सटे रहस्यों से भरे एमार मठ को आखिरकार ध्वस्त कर दिया गया। इस मठ में कुछ साल पहले चांदी की ईंटें मिली थी। माना जाता है कि भवन के नीचे सांपों की बस्ती हो सकती है। यह प्राचीन मठ करीब 900 साल पुराना माना जाता है। श्रीमंदिर की सुरक्षा एवं श्रीक्षेत्र धाम के विकास के मद्देनजर सरकार ने इस मठ को गिराने का आदेश दिया था। मठ को गिराने के लिए पुरी प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती। यह मठ सबसे अधिक धनी माना जाता रहा है। हालांकि यहां से दान भी काफी किया जाता रहा है। बुधवार से इसे तोड़ने का काम शुरू हुआ था। 4 मंजिला इस मठ को तोड़न के लिए 10 से अधिक ब्रेकर और बुल्डोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
एकेडमी के प्रेशर ने छीनी होटल मैनेजमेंट के छात्र की जिंदगी, होस्टल में फांसी लगा कर की आत्महत्या
'जहां चाह-वहां राह!' अगर कुछ करने की ठान लो, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। राजस्थान के दौसा जिले के एक युवक ने जुगाड़ के पार्ट्स से हेलिकॉप्टर बना लिया। यह कोई खिलौना नहीं है, बल्कि आसमान में उड़ सकता है।
आजम खान की मुश्किलों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को आजम खान व उनके सहयोगियों पर दो अलग अलग मामले दर्ज किए हैं। सांसद पर गैर इरादतन हत्या, भैंस चोरी, लूटपाट व जमीन कब्जाने का आरोप है।
सोलापुर कोर्ट ने कांग्रेस विधायक प्रणीति शिंदे के खिलाफ बुधवार को वारंट जारी किया है। वह अदालत की दी हुई तारीख पर हाजिर नहीं हुईं थी। दरअसल 2008 में उनपर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज हुआ था।
बुरहानपुर के नगर निगम आयुक्त दफ्तर में एक महिला का रौद्र रूप देखकर अच्छे-खासों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। महिला का आरोप था कि एक अफसर ने काम के एवज में उसे शाम को घर आने को बोला। बस फिर क्या था, महिला ने अफसर को पीटने चप्पल उतार दी। महिला ने कमिश्नर के सामने भी अफसर को खरी-खरी सुनाई।
मंगलवार देर रात वाराणसी के संजय गांधी मार्केट को भारी फोर्स लगवा कर खाली करवाया गया। यह देख महिलाएं व बच्चे धरने पर बैठ गए। अपनी आंखों के सामने बुल्डोजर से ढहते अरमानों को देख लोग बिलख पड़े। प्रशासन ने बुल्डोजर लगाकर दुकानों को जबरन तोड़ दिया।
हिमाचल के शिमला में एक निजी हॉस्पिटल की गंभीर लापरवाही ने एक गर्भवती की असमय जान ले ली। हॉस्पिटल ने ब्लड टेस्ट करने के बाद महिला को HIV पॉजिटिव बता दिया था, जबकि रिपोर्ट गलत थी। यह सदमा महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी। वो कोमा में चली गई और फिर उठ नहीं सकी। इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है।