MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Punjab
  • टोल प्लाजा पर ब्रेजा कार में दिखा अमृतपाल: हजारों पुलिसवाले कर रहे हैं तलाश, हाईकोर्ट भी लगा चुका फटकार

टोल प्लाजा पर ब्रेजा कार में दिखा अमृतपाल: हजारों पुलिसवाले कर रहे हैं तलाश, हाईकोर्ट भी लगा चुका फटकार

Amritpal Singh case: पंजाब पुलिस जिस अमृतपाल सिंह को बड़ी शिद्दत से तलाश रही है, वह बड़े आराम से एक कार में जाता दिखा है। एक टोल प्लाजा के सिक्योरिटी फुटेज में अमृतपाल सिंह कार की अगली सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है।

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Mar 22 2023, 06:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : PTI

एक टोल प्लाजा के सिक्योरिटी फुटेज में अमृतपाल सिंह कार की अगली सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है। अमृतपाल सिंह को आखिरी बार मर्सिडीज एसयूवी में भागते हुए देखा गया था। जालंधर के एक टोल बूथ से सुरक्षा फुटेज में वह एक Brezza कार में दिखाई दे रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : PTI

पंजाब पुलिस की कड़ी घेराबंदी के बीच अमृतपाल सिंह ने कार बदली और फिर ब्रेज़ा में अपने कपड़े भी बदले। पुलिस के अनुसार, उसने शर्ट और पैंट के लिए अपने पारंपरिक धार्मिक कपड़ों की अदला-बदली की और बाइक से निकलने से पहले अपनी पगड़ी भी बदल ली। अमृतपाल सिंह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।

37
Image Credit : GOOGLE

चार दिनों से हजारों पंजाब पुलिस के हजारों जवान अमृतपाल सिंह की तलाश कर रहे हैं। शनिवार को सौ से अधिक पुलिस की गाड़ियों को चकमा देकर अमृतपाल फरार हो गया था। सौ से अधिक गाड़ियां उसकी गाड़ी का पीछा करती रह गई और वह सबको चकमा देकर भाग निकला।

47
Image Credit : PTI

अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने के लिए अभी तक 120 से अधिक लोगों को पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया है। अमृतपाल सिंह के करीबियों के अलावा उसके चाचा को भी पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।

57
Image Credit : PTI

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को फटकार लगाई और सवाल किया कि अमृतपाल सिंह ने उन्हें बार-बार कैसे चकमा दिया। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा, "आपके पास 80,000 पुलिसकर्मी हैं। वे क्या कर रहे थे। अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गए?" कोर्ट ने इसे खुफिया विफलता करार दिया। पढ़िए पूरी खबर...

67
Image Credit : PTI

अमृतपाल सिंह पिछले कुछ वर्षों से पंजाब में सक्रिय हैं। अक्सर उसे सशस्त्र समर्थकों द्वारा एस्कॉर्ट करते देखा जाता है। वह खालिस्तानी अलगाववादी और आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुयायी होने का दावा करता है और अपने समर्थकों के बीच "भिंडरावाले 2.0" के रूप में जाना जाता है।

अमृतपाल सिंह मूल रुप से पंजाब में अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। वो वारिस पंजाब दे का प्रमुख है। यह वही संस्था जिसको एक्टर दीप सिंधु ने शुरू किया था। जिसकी पिछले साल सड़क हादसे में मौत हो गई। दीप के जान के बाद अमृतपाल सिंह चीफ बन गया। अमृतपाल करीब एक दशक तक वह विदेश में रहा है। बताया जाता है कि साल 2012 में वह दुबई काम करने गया था। बीते सितंबर 2022 को वह अपने देश भारत लौटा है। अमृतपाल सिंह आतंकवादी भिंडरावाले का अनुयायी होने का दावा करता है और पिछले कुछ महीनों में उसने विवादित भाषण दिए हैं। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाली एक अनिवासी भारतीय किरणदीप कौर से शादी की है।

77
Image Credit : PTI

बीते फरवरी को अजनाला पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान को अरेस्ट किया था। 23 फरवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े हजारों समर्थकों के साथ अमृतपाल सिंह ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। इनके हमले से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था तार-तार हो गई थी। इस हमले में आधा दर्जन पुलिसवाले घायल हुए थे। बैकफुट पर आई पुलिस को इनके दबाव के आगे लवप्रीत को कोर्ट में अर्जी देकर छुड़ाना पड़ा था। लवप्रीत की रिहाई के बाद ही अमृतपाल अजनाला क्षेत्र से निकला और इस दौरान वह खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती देता रहा।

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अमृतसर रेप केस, 5 करोड़ की मांग और राजनीतिक दबाव... अब NHRC की जांच में खुलेगा पूरा राज?
Recommended image2
पंजाब की सियासत में 'गठबंधन' की नई खिचड़ी: क्या 2020 में BJP-अकाली दल का टूटा रिश्ता फिर रचेगा इतिहास?
Recommended image3
चंडीगढ़ में 'पेट्रोल लंगर' का ऐलान, फ्री तेल के लिए उमड़ी भीड़ लेकिन बारिश ने फेरा पानी-WATCH
Recommended image4
कौन हैं सुखबीर सिंह बादल जिन पर गुरुद्वारे में हुआ जानलेवा हमला? PM Modi ने फोन करके लिया हेल्थ अपडेट
Recommended image5
WATCH: क्या वाकई पंजाब में आया जॉम्बी ड्रग? BJP सांसद के शेयर वीडियो के मचा बवाल, सच कुछ और!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved