Dharmendra death news : मशहूर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई से लेकर पंजाब तक शोक की लहर है। हीमैन के जान से पूरा देश दुखी है। इसी मौके पर उनके उस घर की फोटोज वायरल हो रही हैं, जहां उनका बचपना बीता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले धर्मेंद्र अब नहीं रहे। 89 साल की उम्र में हीमैन ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके जाने से मुंबई ही नहीं पंजाब की उन गलियों में भी शोक की लहर है, जहां उन्होंने बचपन बिताया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा एक घर को धर्मेंद्र का पैतृक घर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

पंजाब के फगवाड़ा में रहते थे धर्मेंद्र के माता पिता

दरअसल, धर्मेंद्र के पिता केवल किशन सिंह देओल थे, जो कि पंजाब के फगवाड़ा में रहते थे। यहीं हीमैन का जन्म भी हुआ था। हालांकि बाद में किशन सिंह अपने परिवार समेत लुधियाना के गांव साहने वाल में शिफ्ट हो गए थे। जहां धर्मेंद का बचपना बीता था। बताया या तो यह भी जाता है कि इसी घर में सन्नी देओल का जन्म हुआ था, जो धर्मेंद की की पहली बीवी प्रकाश कौर के बड़े बेटे हैं।

इसी दो मंजिला मकान में बीता है धर्मेंद्र का बचपन

बता दें कि सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का जो पैतृक घर बताया जा रहा है। वह एक पुराना दोमंजिला मकान है। जिसे इंस्टाग्राम पर 'धरम हेमा' नाम के पेज से शेयर किया हुआ है। मकान की बनावट देखकर लगता है कि यह मकान सालों पुराना है। जिसके सामने एक लोहे का पुराना गेट भी नजर आ रहा है। साथ ही एक चौड़ी गली भी दिख रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि यह घर धर्मेंद्र का है। यहीं धर्मेंद्र ने अपने माता-पिता और परिवार के साथ खेलते-कूदते बड़े हुए थे। हालांकि एशियानेट न्यूज इस बात की पुष्ठि नहीं करता है।