पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का रिजल्ट 6 सितंबर को शाम 8 बजे जारी किया गया। पहला इनाम जीतने वाले भाग्यशाली व्यक्ति को 1.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। दूसरा इनाम 10 लाख रुपए और तीसरा इनाम 5 लाख रुपए का है।

Punjab State Lottery: पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का रिजल्ट शनिवार शाम 8 बजे जारी हो गया। पहला इनाम 1.50 करोड़ रुपए का है। यह गारंटी इनाम है। इसका मतलब है कि किसी एक प्रतिभागी को यह जरूर मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेचे गए टिकटों से निकाला गया पहला इनाम

दूसरा इनाम 10 लाख रुपए और तीसरा इनाम 5 लाख रुपए का है। प्रथम इनाम बेचे जा चुके टिकटों में से ही निकाला गया है। पहला, दूसरा और तीसरा इनाम एक-एक प्रतिभागी को मिला है। 

हजारों लोगों को मिले इनाम

4 नंबर का इनाम 500 लोगों को मिला है। जीतने वाले को 5000 रुपए दिए गए। 5 नंबर का इनाम 500 लोगों को मिला, इसमें इनाम राशि 2000 रुपए है। 6 नंबर इनाम में 500 लोगों को 1000 रुपए मिलेंगे। आखिरी इनाम 500 रुपए का है। यह 20 हजार लोगों को दिया जाएगा।

टिकट बेचने वाले के लिए पहला इनाम 10 लाख, दूसरा इनाम 1 लाख और तीसरा इनाम 50 हजार रुपए का है। टिकट सब स्टॉकिस्ट के लिए पहला इनाम 5 लाख रुपए, दूसरा इनाम 50 हजार रुपए और तीसरा इनाम 20 हजार रुपए है। आप www.punjabilotteries.com/livedraw पर जाकर ड्रॉ लाइव देख सकते हैं।