पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। पहला इनाम 1.5 करोड़ रुपए है। जानें कहां रिजल्ट देख सकते हैं और इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab State Dear 200 Monthly Lottery Result: पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी रिजल्ट 2025 शनिवार शाम 8 बजे जारी हो गया। अगर आप लॉटरी रिजल्ट देखना चाहते हैं तो www.punjabstatelotteries.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां से आप रिजल्ट को PDF फॉर्म में डाउनलोड कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब राज्य लॉटरी निदेशालय, कैंप कार्यालय लुधियाना ने “पंजाब राज्य डियर 200 मासिक लॉटरी योजना 2025” शुरू की है। यह योजना 5 लाख टिकटों की है। इसकी संख्या 100000 से 599999 तक है। टिकट की अधिकतम खुदरा कीमत 200 रुपए है।

पंजाब राज्य डियर 200 मासिक लॉटरी 2025 टिकट के बारे में जरूरी बातें

  • लॉटरी योजना का नाम: लॉटरी का नाम "पंजाब राज्य डियर 200 मासिक लॉटरी योजना" है।
  • टिकटों की संख्या: यह स्कीम 100000 से 599999 तक की संख्या वाले पांच लाख लॉटरी टिकटों की है।
  • टिकट की कीमत: लॉटरी के टिकट की कीमत 200 रुपए है।

लॉटरी जीतने वालों को कितना मिलेगा इनाम

1- प्रथम इनाम 1.5 करोड़ रुपए है। यह एक व्यक्ति को मिलेगा।

2- दूसरा इनाम 10 लाख रुपए का है। यह भी एक व्यक्ति को मिलेगा।

3- तीसरा इनाम 5 लाख रुपए का है। यह एक व्यक्ति को मिलेगा।

4- चौथा इनाम 500 लोगों को दिया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को 5000 रुपए मिलेंगे।

5- 5वां इनाम 500 लोगों को मिलेगा। प्रत्येक व्यक्ति को 3000 रुपए मिलेंगे।

6- छठा इनाम 10 हजार लोगों को दिया जाएगा। उन्हें 1-1 हजार रुपए मिलेंगे।

लॉटरी ड्रॉ की तिथि और समय: पंजाब स्टेट डियर 200 मासिक लॉटरी ड्रॉ हर महीने के पहले मंगलवार को रात 8 बजे से कैंप ऑफिस लुधियाना में आयोजित किया जाता है। लॉटरी परिणाम 6 सितंबर 2025 को रात 8 बजे घोषित किया जाता है।