राजस्थान के डूंगरपुर में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसने एक भ्रूण को जन्म दिया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। राजस्थान से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 13 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया। इसके चार महीने बाद बच्ची ने भ्रूण को जन्म दिया, लेकिन उसकी हालत खराब हो गई। दोनों की मौत हो गई। घटना डूंगरपुर की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सदर थाना क्षेत्र में घटी इस दुखद घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पता लगाया जा रहा है कि बच्ची के साथ किन लोगों ने ज्यादती की।

यह घटना बाल यौन शोषण की समस्या की ओर एक और दर्दनाक संकेत है। समाज को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक होने और सक्रिय कदम उठाने की आवश्यकता है। पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है। कहा है कि अपराधियों को कानून के दायरे में लाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नहाने से चली गई 15 साल की बच्ची की जान, वजह है शाकिंग, आप नहीं करें ऐसी गलती