देश आज आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। इसी बीच एक शानदार खबर सामने आई है जहां दिल्ली के राजपथ पर चल रही परेड में राजस्थान के एक पति-पत्नी सलामी दे रहे हैं। 

जयपुर. राजधानी दिल्ली में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। दिल्ली में हो रहा यह आयोजन इस बार राजस्थान के लिए बेहद खास है। क्योंकि इस बार दिल्ली में होने वाली परेड में राजस्थान के रहने वाले पति-पत्नी हिस्सा ले रहे हैं। जो राजस्थान के इतिहास में पहली बार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडियन आर्मी में मेजर हैं पति तो पत्नी इंडियन कोस्ट में कमांडर

गणतंत्र दिवस में राजस्थान के रहने वाले इंडियन आर्मी के मेजर सरबजीत सिंह और उनकी पत्नी इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडर चुनौती शर्मा है। सरबजीत सिंह सिख रेजीमेंट के मेजर हैं और उनकी पत्नी भारतीय तटरक्षक बल की असिस्टेंट कमांडेंट। इससे पहले चुनौती एनसीसी में शामिल होकर परेड में हिस्सा ले चुकी है।

पति-पत्नी दोनों कर रहे दल का प्रतिनिधित्व

दिल्ली में सरबजीत मीडिया से रूबरू हुए जहां उन्होंने कहा कि यह मेरे और पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का फल है क्योंकि मैं पहली बार पथ पर परेड करते हुए दिखाई दूंगा और इतना ही नहीं मेरी पत्नी भी इस परेड में एक दल का प्रतिनिधित्व करेगी।

कमेंडेशन कार्ड से भी सम्मानित हुए पति

सरबजीत मूल रूप से उदयपुर के रहने वाले हैं जो 24 बटालियन सिख रेजीमेंट का हिस्सा है। उन्हें 15 जनवरी 2023 को भारतीय सेवा दिवस पर के ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह 2014 में नौकरी लगे थे।

पति और पत्नी दोनों एक ही परेड में...

आपको बता दे कि राजस्थान से हर साल परेड में कोई ना कोई शामिल होता है। हालांकि इनमें ज्यादातर एनसीसी कैडेटस ही शामिल होते हैं। लेकिन यह पहली बार ऐसा मौका आया है जब पति और पत्नी दोनों एक ही परेड में अपने-अपने दल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।