राजस्थान के चुरू जिले में महज 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर में अकेली बच्ची को देखकर दरिंदे ने उसके साथ बलात्कार किया। जब बच्ची की मां घर लौटी तो वह खून से लतपथ मिली। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

चूरू. राजस्थान के चूरू जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। माता पिता के काम पर जाने के दौरान अकेली बच्ची को देखकर दरिंदगी की गई। मां जब बाजार से घर लौटी तो बेटी खून में लतपथ तड़पती हुई नजर आई। ऐसे में उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल बच्ची की जान खतरे में है। जिसका इलाज चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला से रेप के बाद बच्ची से दरिंदगी

झालावाड़ जिले में पच्चीस साल की महिला से गैंगरेप के बाद वह बेहोश हो गई। उसे बेहोशी की हालत में भी दरिंदे नोतचे रहे। वह अस्पताल में भर्ती है। एसपी ने उससे रेप करने वालों पर दस हजार का इनाम रखा और पता चला कि गुरुवार रात दो आरोपी अरेस्ट कर लिए गए। दोनो नाबालिग हैं और उनकी उम्र करीब सोलह और 17 साल है। लेकिन इस घटना के बाद अब चूरू जिले से बड़ी खबर है। वहां पर सिर्फ छह साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। सादुलपुर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अकेली देखकर की दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार सादुलपुर थाना इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाली बच्ची अपने घर पर ही थी। उसके पिता अपने काम पर चले गए थे और दोपहर में मां भी किसी काम से बाजार चली गई थी। दो घंटे के बाद मां लौटी तो बेटी रोती मिली। वह खून से लथपथ हालात में थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पर वह भर्ती रही है। घटना 24 दिसम्बर की है। कल शाम इस बारे में उसकी मां ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है और उसके बाद केस दर्ज किया गया है।

पोक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में यह केस दर्ज किया गया है। गांव का ही एक युवक आरोपी बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हांलाकि पुलिस ने उसकी पहचान उजागर नहीं की है।