राजस्थान के 7 साल की लड़की दिशा सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी है। करीब 1 मिलियन तो उसके फॉलोअर्स हैं। वह ऐसा डांस करती है कि बड़े-बड़े स्टार उसके साथ परफॉर्म करने के लिए बेताब रहते हैं।

जयपुर. राजस्थान में इन दिनों एक 7 साल की मासूम के स्टेज पर डांस करते हुए की वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो इतने ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं कि इन पर 3 से 4 मिलीयन फॉलोअर्स आ रहे हैं। यहां तक कि इस 7 साल के मासूम को हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा और अन्य कई बॉलीवुड के सिंगर्स के साथ भी परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर करीब 1 मिलियन फॉलोअर्स

इसे 7 साल की मासूम का नाम है। जो राजस्थान और हरियाणा बॉर्डर से सटे एक गांव की रहने वाली है। इस मासूम का नाम है दिशा। दिशा बचपन से ही बाकी बच्चों की बजाए खेलने कूदने और डांस में परफेक्ट थी । ऐसे में उसके माता-पिता ने भी उसके वीडियो बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उम्र बढ़ने के साथ दिशा एक्सप्रेशन देने में परफेक्ट हो गई। इसके बाद उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाने लगा। अब दिशा के सोशल मीडिया पर करीब 1 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।

सिंगर और बॉलीवुड के एक्टर बच्ची के साथ डांस करने को रहते बेताब

केवल इतना ही नहीं जब भी हरियाणा और राजस्थान में कोई बड़ा इवेंट होता है तो दिशा को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया जाता है। स्टेज पर परफॉर्म करने आए बड़े बड़े सिंगर और बॉलीवुड के एक्टर के साथ डांस करने तक को भी बेताब रहते हैं। दिशा के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने मनोरंजन के हिसाब से ही वीडियो बनाना शुरू किए थे लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बेटी इतनी फेमस होगी।

पढ़ाई में दिशा सबसे ज्यादा इंटेलिजेंट

दिशा वर्तमान में तीसरी कक्षा में पढ़ रही है। डांस और वीडियो में फेमस दिशा पेंटिंग और पढ़ाई दोनों में काफी होशियार है। स्कूल स्टाफ बताते हैं कि क्लास में करीब 40 से ज्यादा बच्चे है। जिनमें पढ़ाई में दिशा ही सबसे ज्यादा इंटेलिजेंट है।