राजस्थान के हनुमानगढ़ में तमंचे की दम पर एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग को किडनैप कर गैंगरेप किया। इसके बाद बदहाल अवस्था में छोड़ कर फरार हो गए।

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर नाबालिग का किडनैप कर लिया। केवल इतना ही नहीं इसके बाद गैंगरेप किया। हालांकि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दवाई लेने गई थी नाबालिग

पूरी घटना हनुमानगढ़ के रावतसर थाना इलाके की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपनी मां के साथ दवाई लेने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान बीच रास्ते सद्दाम पठान, हुसैन और आनंद ने पिस्तौल दिखाकर उस नाबालिग का किडनैप कर लिया।

बदहवास हालत में मिली नाबालिग

इसके बाद तीनों आरोपी सुनसान इलाके में नाबालिग को लेकर चले गए। जहां उन्होंने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। जब परिजन तलाश करते हुए वहां पहुंचे तो उन्हें नाबालिग बदहवास हालत में मिली। जिसके बाद उन्होंने नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी करवाया।

पंजाब और राजस्थान के आरोपी

जैसे ही पुलिस को मामला पता चला तो पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों में शामिल दो लोग पंजाब और एक रावतसर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जिन्होंने शराब के नशे में पूरी वारदात की। बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।