राजस्थान के अजमेर जिले में बाइक पर रोमांस करते हुए कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में बैठकर बाइक राइडिंग कर रहे थे। दोनों ने आशिकी की सारी हदें पार की।

अजमेर. राजस्थान के अजमेर शहर से देर रात का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। आशिकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धडाधड़ शेयर किया जा रहा है। अश्लीलता से भरा हुए इस वीड़ियो में बाइक सवार लड़का और लडकी सारी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक पर एक दूसरे को किस करने वाले लड़का और लड़की का वीडियो किसी ने बना लिया और उसके बाद इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरेआम रोमांस करना कपल को पड़ गया भारी

अजमेर मे यह वीड़ियो कहां का है इसकी भी जानकारी दी गई है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले से भी इसी तरह का एक वीड़ियो सामने आया था। इस वीड़ियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद ही संज्ञान लेकर केस दर्ज किया था और लड़का एवं लड़की को कई धाराओं में अरेस्ट किया गया था।

लड़के की गोद में बैठकर लड़की कर रही सारी हदें पार

अजमेर में यह वीडियो कब का है यह बात पता नहीं है लेकिन प्रदेश में इस तरह का यह पहला ही वीड़ियो है। वीडियो में एक लड़की और एक लड़का दिखाई दे रहे हैं जो तेजी से बाइक दौड़ा रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की को एक लड़के ने बाइक के पैट्रोल टैंक पर बिठा रखा है। लड़की का फेस लड़के के फेस के ठीक सामने है। लड़की ने लड़के के गले में हाथ डाल रखा है और वह बार बार एक दूसरे को किस कर रहे हैं।

आशिकी में जान की भी नही की परवाह

रोमांस में लड़का-लड़की इतना डूब गए कि सड़क पर आए स्पीड ब्रेकर का भी ध्यान नहीं रखा गया और बाइक ने जोरदार जंप लिया। गनीमत रही की लड़का और लड़की दोनो बच गए। लेकिन उनकी आशिकी कम नहीं हुई। करीब डेढ़ से दो मिनट के इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-चलती बाइक पर लड़के की गोद में बैठकर लड़की ने किया रोमांस, लोग बोले-सारी बेशर्मी पार कर दी