MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • सचिन पायलट की भ्रष्टाचार के खिलाफ जन संघर्ष यात्रा का आगाजः रानीखेत एक्सप्रेस में सवार हो जयपुर से अजमेर पहुंचे

सचिन पायलट की भ्रष्टाचार के खिलाफ जन संघर्ष यात्रा का आगाजः रानीखेत एक्सप्रेस में सवार हो जयपुर से अजमेर पहुंचे

अजमेर. पूर्व उप सीएम सचिन पायलट एक बार फिर अपनी ही सरकार के खिलाफ हो गए है। भ्रष्टाचार के खिलाफ 5 दिन की जन संघर्ष यात्रा शहर से शुरू कर दी। RPSC कार्यालय के बाहर जनसभा को संबोधित करने के बाद समर्थकों के साथ पैदल ही रवाना हुए।

3 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
Published : May 11 2023, 04:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Asianet News

कुछ देर पहले सचिन पायलट फिर से अपनी ही सरकार के खिलाफ यात्रा की शुरुआत कर चुके हैं। अजमेर में आरपीएससी कार्यालय के बाहर जनसभा को संबोधित करने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ जयपुर के लिए पैदल रवाना हो गए हैं।

29
Image Credit : Asianet News

अजमेर से जयपुर पहुंचने में 5 दिन का समय लगना तय किया गया है । 5 दिन की इस जन संघर्ष यात्रा में सचिन पायलट भ्रष्टाचार के खिलाफ जगह-जगह जाकर लोगों को सचेत करेंगे और अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे।  यही उनकी तैयारी है और इसी बारे में उन्होंने मीडिया को जानकारी दी है।

39
Image Credit : Asianet News

अजमेर पहुंचने से पहले आज सचिन पायलट जयपुर से रवाना हुए।  वह अपने निजी वाहन या सरकारी गाड़ी से अजमेर नहीं आए बल्कि रानीखेत एक्सप्रेस में बैठकर अजमेर पहुंचे। उनका सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार है।

49
Image Credit : Asianet News

उन्होंने कहा की पेपर लीक मामले में आरपीएससी के अधिकारी लोग शामिल हुए । उन्हें गिरफ्तार किया गया , लेकिन अभी तक कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई। बड़ी मछलियां अभी भी आजाद है। पायलट ने कहा कि RPSC के पदाधिकारी कटारा के खिलाफ अभी तक सरकार ने कोई बड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की है।

59
Image Credit : Asianet News

जिस तरह से पेपर लीक करने वालों के मकान गिराए गए,  उस तरह से कटारा का मकान अभी तक क्यों नहीं गिराया गया। पायलट ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जन संघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं । सरकार बनने से पहले पिछली सरकार में कांग्रेस ने इसी तरह की कई यात्राएं निकाली थी।

69
Image Credit : Asianet News

शराब माफिया,  बजरी माफिया और अन्य माफियाओं के खिलाफ बड़ा बिगुल बजाया था और यही कारण रहा कि भाजपा सरकार फिर से रिपीट नहीं हो सकी और जनता ने कांग्रेस को चुना।

इसे भी पढ़े- सोनिया गांधी नहीं हैं, वसुंधरा राजे हैं गहलोत की नेता...राहुल गांधी के राजस्थान दौरे से पहले सचिन पायलट का धमाका

79
Image Credit : Asianet News

लेकिन इस बार कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे को ही भूलती जा रही है । पायलट ने कहा कि जब तक सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे को पकड़कर काम नहीं करेगी तब तक जनता साथ नहीं देगी। उल्लेखनीय है कि सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ 1 महीने के दौरान यह दूसरी बार बड़ा आंदोलन कर रहे हैं।

89
Image Credit : Asianet News

पार्टी से जुड़े हुए वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि जब पायलट ने पहली बार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था और 1 दिन का अनशन किया था। उसी समय अगर उन पर सही तरीके से एक्शन ले लिया जाता तो वह दोबारा सरकार के खिलाफ किसी तरह की यात्रा निकालने से पहले कई बार सोचते।

99
Image Credit : Asianet News

सबसे बड़ी बात यह है कि इस यात्रा में कोई विधायक मंत्री या कांग्रेस पार्टी का बड़ा नेता शामिल नहीं है। पायलट ने कहा कि 5 दिन तक जयपुर पहुंचने से पहले हम लोग हर दिन कुछ किलोमीटर पैदल चलेंगे और इस दौरान समर्थकों के साथ जनता से संपर्क करते रहेंगे।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved