राजस्थान में महिाएं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब अजमेर जिल से शर्मनाक वारदात सामने आई है। जहां दरिंदों ने एक लड़की का अपहरण करके उसका रेप किया। फिर मारकर उसकी लाश कुएं में फेंक दी।

नागौर. राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती का किडनैप कर उसके साथ पहले तो रेप किया गया। इसके बाद दरिंदों ने उसे कुएं में फेंक दिया। कुए के पास युवती की चुन्नी और चप्पल देखकर मां को पता चला कि उसकी बेटी कुएं में पड़ी है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता की बहन ने सुनाया आखोंदेखी मंजर

मामला अजमेर के श्रीनगर इलाके का है। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि 2 दिन पहले उसने दो युवकों को अपनी बहन को वैन गाड़ी में डालते हुए देखा था। हालांकि उसे यह पता नहीं था कि दोनों युवक कौन थे। पुलिस को युवती के चेहरे पर कई चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल मेडिकल के बाद ही सभी चीजें स्पष्ट होगी। परिवार का मानना है कि युवती के साथ पहले गैंगरेप किया गया इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। युवती एक मोबाइल भी रखती थी। उस मोबाइल की कॉल डिटेल के बाद ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकेगी।

कुए में तैरती मिली बेटी की चप्पल और चुन्नी

दरअसल युवती के किडनैप होने के बाद उसकी मां परेशान थी। लेकिन इन हालातों में भी वह घर के कामों में लगी हुई थी। ऐसे में घर के पास बने हुए की तरफ से वह निकल रही थी इसी दौरान उसे अपनी बेटी की चुन्नी और चप्पल दिखाई दी। जब उसने हुए में देखा तो उसकी बेटी का शव पानी में तैर रहा था जिसके बाद उसने इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची जहां करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया था। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति क्लियर हो सकती है।