राजस्थान के अजमेर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुंए में फेंककर खुद भी कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों बच्चे मदद को चीखते रहे पर बचाने कोई नहीं आया। तीन तीन मौतों की वजह शॉक कर देने वाली है।

अजमेर (ajmer). राजस्थान के अजमेर शहर के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया। पहले दोनों बच्चों को कुएं में धक्का मारा और उसके बाद खुद भी कुएं में कूद गई। तीनों कुएं में बचाने के लिए चीख-पुकार मचाते रहे, लेकिन कुआं जिस जगह था वहां आसपास कोई मौजूद नहीं था। बाद में जब लोगों की नजर कुएं के नजदीक छोड़ी गई चप्पलों पर पड़ी तो कुए के अंदर देखा। तीनों की लाशें कुएं में पड़ी थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तीनों की लाशें कुए से निकलवाई और उन्हें मुर्दाघर में रखवाया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस का यही कहना है कि पूरा घटनाक्रम गृह क्लेश के कारण हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पारिवारिक झगड़े के चलते हुई तीन की मौत

मृतका के पीहर के लोगों को सूचना दी गई है और मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। नसीराबाद पुलिस ने बताया कि लोहारवाड़ा गांव में रहने वाली भगवती देवी की शादी करीब 14 साल पहले गांव में रहने वाले रामचंद्र से हुई थी । भगवती देवी का 12 साल का बेटा कुलदीप और 6 साल की बेटी दीपिका थी। बताया जा रहा है कुछ दिन से परिवार में क्लेश चल रहा था। 22 मई के दिन जब रामचंद्र काम पर चला गया तो मां दोनों बच्चों को लेकर अपने गांव से निकल गई। परिवार के अन्य लोग कुछ पूछताछ करते लेकिन भगवती ने कोई जवाब नहीं दिया।

गांव से निकल बेटा बेटी सहित मां ने किया सुसाइड

वह गांव के बाहर करीब 1 किलोमीटर दूरी पर बने हुए बिना मुंडेर के कुएं पर पहुंची और वहां पहुंचने के बाद तीनों कुएं में कूद गए। पुलिस ने तीनों लाशों को मुर्दाघर में रखवाया है और पीहर पक्ष के आने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि भगवती देवी का पति रामचंद्र जलदाय विभाग में संविदा कर्मचारी था। आज उसकी छुट्टी थी लेकिन उसके बावजूद भी वह सवेरे किसी काम से घर से निकल गया था। दोपहर में जब उसे सूचना मिली तो वह सीधा अस्पताल पहुंचा। जहां पर उसकी पत्नी और दोनों बच्चों के शव मुर्दाघर में रखे हुए थे। पुलिस गांव के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है। भगवती का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- पति-पत्नी ने खुद को आमने-सामने रख किया सुसाइड, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी-मौत वाले दिन मायके से आई थी महिला