राजस्थान के अलवर जिले से इंसानियत  और खून के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली  घटना सामने आई है। जहां एक  चाचा ने अपनी ही 6 साल की भतीजी के साथ रेप किया। मासूम को खून से सनी हालत में छोड़कर भाग गया। अब वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयपुर. राजस्थान में मासूम बच्चियों की जैसे शामत आ रही है। फिर से 6 साल की एक बच्ची को निशाना बनाया गया है। बच्ची की हालत गंभीर है उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटे हैं । आज उसकी सर्जरी होनी है । मामला अलवर जिले के घंटाघर थाना इलाके का है।‌ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं उसका चाचा है।

माता-पिता को खून से लथपथ मिली मासूम बेटी

पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता मजदूरी पर गए थे। जहां बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है वहां अन्य परिवार भी रहते हैं , यही कारण है माता-पिता अपनी बच्ची को अकेला छोड़कर काम पर गए थे।‌ रात को जब वह वापस लौटे तो बच्ची लगभग अचेत हालात में थी ।‌उसके कपड़े खून से लथपथ थे और कमर के निचले हिस्से में खून लगा हुआ था। मां ने जब बच्ची को देखा तो वह बेहोश थी। उसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया, वहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

बेटी ने मां को बताई चाचा की करतूत

बच्ची जब मामूली होश में आई तो उसने बताया कि नजदीक ही रहने वाले उसके चाचा रात को घर आए थे। चाचा ने उसके साथ दरिंदगी की है।‌ परिवार के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और आरोपी की तलाश में जुट गई । इस बीच परिवार और कस्बे के लोगों ने घंटाघर थाना इलाके में हंगामा कर दिया और रास्ता रोक लिया। उनकी मांग थी कि आरोपी को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी पर लटकाया जाए।

बच्ची बेहद डरी सहमी है और आईसीयू में भर्ती

देर रात पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे परिवार के लोगों को समझ कर मामला शांत कराया। उधर आरोपी को नजदीक ही स्थित पहाड़ियों से पकड़ लिया गया। वह पहाड़ियों में जाकर छुप गया था और मामला शांत होने के बाद शहर से फरार होने की तैयारी कर रहा था।‌ लेकिन उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया । बच्ची के पर्चा बयान के बाद आज दोपहर में मुकदमा दर्ज कराया गया है । बच्ची की सर्जरी होनी है और उसके बाद डॉक्टर यह तय करेंगे की दूसरी सर्जरी की जरूरत पड़ेगी या नहीं । वह बेहद डरी सहमी है और आईसीयू में भर्ती है।