राजस्थान के अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 1 महीने बाद ही विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। अब उसके घर वालों ने विवाहिता के पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

अलवर (राजस्थान). अक्सर हम देखते हैं की शादी होने के बाद पति.पत्नी ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ बिताते हैं या फिर कहीं घूमने जाते हैं लेकिन राजस्थान के अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 1 महीने बाद ही विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। अब उसके घर वालों ने विवाहिता के पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात को अपना असली रंग देखाता था आरोपी दूल्हा

मृतका के मायके वालों का कहना है कि विवाहिता के पति का चक्कर किसी अन्य महिला के साथ चल रहा था। जो न तो विवाहिता के पास रहता और उसे अपना फोन भी नहीं छूने देता। आरोप है कि विवाहिता के पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, इसलिए ही वह रात को घर से गायब भी रहता। जब विवाहिता इस बारे में उससे बात करती तो हमेशा मायके भेजने और छोड़ने की धमकी देता।

एक महीने पहले हुई थी शादी

दरअसल अलवर के तिजारा फाटक इलाके की रहने वाली सोनम की शादी मनोज कुमार नाम के युवक से हुई। शादी भी बड़े धूमधाम से हुई क्योंकि मनोज कंपाउंडर है तो वही सोनम अभी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। मनोज वर्तमान में बिहार के एक अस्पताल में नौकरी कर रहा था।

आरोपी बुरी तरह लड़की को पीटता था...

शादी के बाद वह सोनम को भी अपने साथ बिहार ले गया और वहां उसे प्रताड़ित करने लगा। मामले में सोनम के नाना का कहना है कि मनोज उसे मारता भी जिसके चलते सोनम डिप्रेशन में आ गई। नाना का कहना है कि सोनम ने उन्हें फोन करके कहा था कि वह कॉलेज जा रही है लेकिन उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर दी।