राजस्थान के अलवर जिले से कलेजा कंपा देने वाली खबर आई है। जहां एक दूल्हे की शादी के चार दिन बाद दर्दनाक एक्सीडेंट में मौत हो गई।दुल्हन के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि वह विधवा हो गई।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर है। अलवर में बीती शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और पांच से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिला शामिल है। सभी लोग बालाजी के दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद जब शव घर लाए गए तो कोहराम मच गया। घटना सिकंदरा मेगा हाइवे मार्ग की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलवर के हाइवे पर जीजा-साले की मौत

दरअसल हाइवे पर सामने से आ रही भारी भरकम क्रेन और कार में जोरदार भिडंत हो गई। कार का कचूमर निकल गया और कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार में दूल्हा कुलदीप और उसका जीजा कपिल आगे की सीट पर बैठे थे और पीछे चार बच्चे एवं एक महिला थी। पांचो गंभीर रूप से घायल हैं। आगे बैठे कपिल और कुलदीप की मौके पर ही जान चली गई।

कार से चिपकी थीं लाश...टुकड़ों में काटकर निकाला

हादसा इतनी दिल दहला देने वाला था कि दोनो की लाश कार में चिपक कई। लाश को कई हिस्सों में काटकर बाहर निकाला जा सका। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार रेवाड़ी इलाके का रहने वाला था। दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना था कि अभी तो हाथ में लगी मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था लेकन नीयति ने पति छीन लिया।