राजस्थान के अलवर जिले में अजीबो-गरीब हादसा हुआ। जहां एक गाय 15 फीट दूर से एक बजुर्ग के ऊपर जा गिरी। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। बता दें कि यह एक्सीडेंट वंदे भारत ट्रेन के जरिए हुआ है।

अलवर. वंदे भारत ट्रेन ने राजस्थान में दौड़ना शुरू कर दिया है। ट्रेन को पसंद किया जा रहा है और अभी कुछ दिन पहले ही पीएम ने ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया था। तब जाकर ट्रेन ने जयपुर रेलवे स्टेशन से रफ्तार पकडी। करीब सौ की स्पीड से दौड़ लगाने वाली सेमी स्पीड ट्रेन से बीती रात खतरनाक हादसा हुआ। हादसे में एक गाय की मौत हो गई और वह गाय जिस बुजुर्ग पर गिरी उस बुजुर्ग की भी मौके पर ही जान चली गई। पूरा मामला अलवर जिले का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुजुर्ग और गया दोनों ने तोड़ दिया दम

दरअसल वंदे भारत एक्सप्रेस बीती रात दिल्ली से अजमेर की ओर दौड़ लगा रही थी। इसी दौरान अलवर जिले से गुजरने के दौरान हादसा हो गया। अलवर जिले में काली मोरी फाटक इलाके में रहने वाले बुजुर्ग अस्सी वर्षीय शिवदयाल बीती रात अपने घर में थे। और रात को करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर आए थे और पेशाब करने के लिए बैठे ही थे। इसी दौरान करीब दस फीट उंचाई से एक गाय उन पर गिरी। गाय को वंदे भारत ट्रेन ने टक्कर मार दी थी क्योंकि वह ट्रेक पर आ गई थी। गाय वहां पेशाब करने वाले शिवदयाल पर आकर गिरी और शिवदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। गाय ने भी दम तोड़ दिया।

दोनों की मौत से हैरान है पूरा इलाका

बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जीआरपी पुलिस ने बताया कि स्टेशन के नजदीक ही रहने वाले शिवदयाल शर्मा के साथ यह हादसा हुआ। वह पेशाब करने आए थे इस दौरान गाय उन पर आ गिरी। शिवदयाल रेलवे से ही रिटायर हुए थे। वे ईलेक्ट्रिशियन थे। उनकी इस तरह से मौत होने पर हर कोई हैरान है। उनके नजदीक ही एक व्यक्ति भी खड़ा था जिसकी जान बाल बाल बची है। घटना रात साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच की है।