राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक पति इतना बड़ा हैवान निकला की उसने शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी की हत्या कर दी। वजह उसे अपने बीवी के सांवले रंग से दिक्कत थी। इसलिए उसे रोजाना नरक की तरह यातनाएं देता था।

अलवर. एक तरफ जहां राजस्थान में लोग लड़का लड़की में कोई भेद नहीं कर रहे हैं, चेहरे के रंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। इसी बीच राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट इसलिए उतार दिया कि वह रंग में सांवली थी.......

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने लाखों रुपए खर्ज कर बेटी को किया था विदा

अब महिला के परिवार वालों ने उसके पति पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि वे पिछले 20 सालों से मुंबई में रह रहे थे। 2022 में उन्होंने अपनी बेटी हेमा की शादी नवीन पांचाल से की थी। शादी में लाखों रुपए का खर्चा किया और दहेज का सामान भी खूब दिया। लेकिन एक महीने बाद ही नवीन अपनी पत्नी को परेशान करने लगा। इसके अलावा परिवार के बाकी सदस्य भी उसे ताने मारते रहते थे।

क्या चावल खाने से हुई बीवी की मौत?

नवीन के घर वालों ने हेमा के पीहर में फोन कर बताया कि आपकी बेटी बीमार है। उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। हेमा के घरवालों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि चावल खाने के कारण तबीयत खराब हो गई पर। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब परिवार का आरोप है कि उसे जहर देकर मारा गया है।

कहीं मौत की वजह पति की बेवफाई तो नहीं...

वहीं मृतका की मां का आरोप है कि उसके दामाद नवीन का किसी दूसरी युवती से अफेयर था। एक बार लड़ाई में उसने हेमा को कह भी दिया था कि वह दूसरी लड़की से शादी कर लेगा। नवीन ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करती है। जिसका अब जयपुर ट्रांसफर हो गया। नवीन भी वही काम करता था। लड़की के वहां से चले जाने के बाद उसने भी जॉब छोड़ दी थी।

पति को पत्नी के रंग से थी दिक्कत

मृतका की मां के मुताबिक उनकी बेटी ने कई बार नवीन के फोन में उस लड़की की फोटो भी देखी थी। नवीन हमेशा हेमा को कहता रहता था की वह सांवली है। ऐसे में वह तो उस ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में काम करने वाली लड़की से शादी करेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.....