अलवर के कोटकासिम थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने 2 साल के बेटे की हत्या कर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 साल की महिला ने अपने 2 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने भी फांसी लगा ली। पूरा मामला बघाना गांव का है । आज सवेरे परिवार को जब मां और बेटे के शव मिले तो पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच के दोनों शव मुर्दाघर में रखवाया हैं और अब जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा से अलवर तक का है महिला का कनेक्शन

पुलिस ने बताया गांव में रहने वाली ममता ने अपने 2 साल के बेटे दिव्यांश को फंदे पर लटकाया और उसके बाद खुद ने भी जान दे दी । उसके पति का नाम अमित है। ममता हरियाणा के बावल जिले की रहने वाली थी। करीब 5 साल पहले उसकी शादी अमित से हुई थी । आज दोपहर में जब इसकी सूचना हरियाणा पहुंची तो वहां से परिवार के सदस्य अलवर के लिए रवाना हो गए‌

घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम

पुलिस ने बताया कल देर रात ममता और उसका बेटा घर से निकल गए थे। परिवार उनको तलाश कर रहा था , लेकिन दोनों घर के पीछे पशुओं के बाडे में छुप गए थे। आज सवेरे जब दोनों की लाश वहां से मिली तो इसे कांड का खुलासा हुआ। ममता के पिता ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। पुलिस का मानना है परिवार में हुए किसी विवाद के बाद ममता ने यह कदम उठाया है। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार ने इस मामले में कार्रवाई नहीं चाही है , लेकिन पुलिस ममता के पति अमित से पूछताछ कर रही है। अमित से यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि पति और पत्नी दोनों में किसी तरह का विवाद तो नहीं हुआ था । 

यह भी पढ़ें-पिंडदान करने गया गए 3 भाइयों की मौत, परिवार में हो चुकी कई दुर्भाग्यपूर्ण मौतें