राजस्थान के अलवर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक सेना के फौजी और उसके भाई की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि जवान अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने छुट्टी लेकर आया था। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार लोक परिवहन बने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक फौजी भी शामिल है। जो अपनी बहन की घर से लौट रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान परिवहन बस ने मारी टक्कर

पूरा हादसा अलवर के बगड़ तिराहा क्षेत्र में हुआ। यहां नरेश कुमार योगी और उसकी बुआ का लड़का किशन दोनों अपनी बहन सुशीला से मिलने के लिए लक्ष्मणगढ़ गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो बांबोली स्टैंड के पास उन्हें लोक परिवहन बस ने टक्कर मार दी जो तेज रफ्तार में थी। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

4 साल पहले सेना में हुआ था भर्ती...

एक्सीडेंट होते के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल तो पहुंचा दिया लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मदद घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाला नरेश 4 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके में थी।

फौजी शादी की सालगिरह मनाने आया था घर

नरेश की शादी 1 साल पहले सपना नाम की युवती से हुई थी। जिसके साथ शादी की सालगिरह मनाने के लिए वह एक सप्ताह पहले घर पर आ चुका था। लेकिन किसी को पता नहीं था कि अब कभी वापस लौट कर नहीं जाएगा। वही नरेश की बुआ के लड़के किशन की भी इस हादसे में मौत हो गई। जो किसी कंपनी में नौकरी करता था।