पाकिस्तान से लौटी अंजू और उसके प्रेमी नसरूल्लाह के रिश्ते में आई दरार। नसरूल्लाह भारत आना चाहता है, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण अभी तक नहीं आ पाया। अंजू दिल्ली में बच्चों के साथ रह रही है और नौकरी कर रही है।

अलवर. राजस्थान में बीते दिनों भिवाड़ी इलाके की रहने वाली अंजू और उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही। अंजू जो अपने प्रेमी से मिलने के लिए अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थी। वहीं अब उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ती जा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तानी प्रेमी आना चाहता है भारत

आपको बता देॆ कि अंजू ने पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरूल्लाह से शादी कर ली थी। अंजू तो पाकिस्तान से वापस लौट आई। लेकिन उसका प्रेमी इंडिया लौटना चाहता है। उसने वहां इंडियन एंबेसी में भारत आने के लिए आवेदन किया लेकिन मैरिज सर्टिफिकेट ना होने के चलते अभी तक नसरूल्लाह को परमिशन नहीं मिल पाई है।

अंजू का नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लाना जरूरी

पाकिस्तान में नसरूल्लाह ने अंजू से शादी के बाद में कोर्ट में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया। लेकिन वहां की अदालत के द्वारा इस संबंध में कहा गया कि पहले अंजू का नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लाना जरूरी है। इसके बाद ही मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन हो सकेगा। इसके चक्कर में उन्हें देरी हो रही है।

अंजू बच्चों के साथ दिल्ली में रहती

अंजू फिलहाल दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रह रही है और नौकरी भी कर रही है। अंजू ने अपने पति अरविंद से तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस भी दायर किया हुआ है वही उनके प्रेमी नसरूल्लाह का कहना है कि वह भारत में अंजू के साथ रहना चाहता है और वह अंजू के बच्चों को भी अपनाने के लिए तैयार है।

अंजू का पति अरविंद वर्तमान में भिवाड़ी में रहता

अंजू का पति अरविंद वर्तमान में भिवाड़ी में ही नौकरी कर रहा है। वही अंजू दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नेटवर्क मार्केटिंग का काम कर रही है इसके साथ ही वह खुद की एक कंपनी भी बना रही है। फिलहाल देखना होगा कि फिलहाल अंजू और उसके प्रेमी नसरूल्लाह का मिलन कब होता है।