राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के घर पर बम फेंककर उसे उड़ा दिया। वजह इतनी थी कि वो उससे मिलने के लिए नहीं पहुंची थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जब खुलासा किया तो हर कोई शॉक्ड था।

डूंगरपुर. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से अजीबोगरीब केस सामने आया है । एक महिला ने प्रेमी से मिलने को इनकार कर दिया तो उसने अपनी प्रेमिका के घर को ही उड़ा दिया। उसके मकान की छत उड़ गई, घर की दीवारें गिर गईं। उसके खिलाफ महिला के बेटे ने केस दर्ज कराया है। मामला दोवड़ा थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी के खुलासे से पुलिसवाले भी रह गए हैरान

इस मामले में आज पुलिस ने अमृतलाल उर्फ अमरा नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया तो बड़ा खुलासा हो गया। घटनाक्रम ऐसा रहा कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए। दोवड़ा थाना पुलिस ने बताया कि देर रात अमराराम ने पीड़ित परिवार के घर में बम फेंक दिया था। इस बम में डेटोनेटर बंधा हुआ था । बम से घर का अधिकतर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । दरअसल अमराराम और घर में रहने वाली महिला के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग था, कल रात को दोनों को मिलना था। लेकिन महिला अपने परिवार के कारण घर से नहीं निकल सकती थी। इस बीच अमराराम लगातार उसे फोन कर मिलने बुला रहा था। जब महिला मिलने नहीं पहुंची तो उसने गुस्से में आकर घर में बम फेंक दिया।

पीड़ित परिवार के घर में मचा है हंगामा

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर में भी हंगामा मचा हुआ है। जिससे युवक ने यह मुकदमा दर्ज कराया था उस युवक की मां के ही अमराराम से अवैध संबंध थे । अमराराम को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब मुकदमा दर्ज करने वाले युवक और उसकी मां के घर में बवाल मचा हुआ है । एक बम धमाके में एक साथ दो घरों में हंगामा मचा दिया है।