राजस्थान के अजमेर से पाकिस्तान गई अंजू एक बार फिर चर्चा में है। वजह  है कि वो पाकिस्तान से भारत लौट आई है। लेकिन उसके पति और बच्चे उससे नफरत करते हैं। क्योंकि वो अब नसुरुल्लाह के लिए अंजू से बन गई फातिमा है।

अजमेर. राजस्थान में अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान में अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई अंजू का नाम एक बार फिर चर्चा में है। अंजू अब वापस इंडिया लौट चुकी है। इसी बीच अब उसके इंडिया वापस लौटने का कारण सामने आया है। दरअसल, अंजू का पाकिस्तान में वीजा नहीं बढ़ाया गया जिसके चलते उसे वापस लौटना पड़ा है। वही अंजू का अब भारत लौटने के बाद कहना है कि वह पाकिस्तान में रहकर अपने बच्चों से रोजाना बात करती थी लेकिन अंजू के रिश्तेदारों का तो कहना है कि उसने पाकिस्तान जाने के कुछ दिन बाद ही अपने बच्चों से बात करना तक बंद कर दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटा-बेटी अंजू से करते हैं नफरत

वहीं अंजू के बेटे और बेटी तो उससे इतने ज्यादा नाराज थे कि वह खुद भी बात नहीं करना चाहते थे। वही दोनों बेटी बेटे को बुरा तब लगता था जब वह अपनी मां को टीवी पर उसके बॉयफ्रेंड नसुरुल्लाह के साथ देखते थे। हालांकि इंडिया लौट के बाद अब तक अंजू बच्चों के पास नहीं गई है। अब स्थानीय पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी।

वो नसुरुल्लाह के लिए अंजू से बन गई फातिमा

आपको बता दें कि अंजू पाकिस्तान में अपने बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के लिए बच्चों को छोड़कर चली गई थी। जहां उसने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली और वहां उसका अंजू से नाम फातिमा हो चुका था। हालांकि अब अंजू का कहना है कि उसका बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह भी जल्द भारत आएगा और वह साथ रहेंगे।