राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बाद अब आप ने भी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज राजस्थान आए जनता को साधने की कोशिश की। 

जयपुर। राजस्थान मेंवाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस सरकार के बाद अब आम आदमी पार्टी भी चुनावी गंगा में गोते लगाने आ गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के दो मुख्यमंत्री यानी दिल्ली से अरविंद केजरीवाल और पंजाब से भगवंत मान आज जयपुर पहुंचे। आप ने चुनाव को लेकर राजस्थान की जनता के लिए गारंटी कार्ड जारी कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप ने कर्मचारियों को साधने की कोशिश की
आप के इस गारंटी कार्ड को आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले घोषणा पत्र के तौर पर देखा जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के लाखों कर्मचारियों की नब्ज पकड़ ली है और यह वे कर्मचारी हैं जो परमानेंट नहीं है। आप ने इन कर्मचारियों को परमानेंट करने का वादा किया है। हालांकि इनकी संख्या कितनी है इस बारे में किसी के पास कोई डाटा नहीं है।

पढ़ें. राजस्थान में अमित शाह बोले-बनिए का बेटा हूं कांग्रेस का हिसाब लेकर चलता हूं

राजस्थान सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
जयपुर के प्रताप नगर स्थित ऑडिटोरियम में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अपने साथी नेताओं के साथ पहुंचे। उन्हें 2:00 बजे पहुंचना था लेकिन वह 3:30 बजे के बाद वहां आ सके। कार्यक्रम में उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से किए गए भ्रष्टाचार गिनाए और आरोप लगाया कि राजस्थान भ्रष्टाचार में एक नंबर पर है। इसके बाद भगवंत मान ने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में स्कूलों और मेडिकल सुविधाएं बेहतर कर दी हैं। उन्होंन कहा कि यहां भी लोग मौका देते हैं तो राजस्थान में भी करने के लिए बहुत काम है।

पढ़ें. भाजपा की परिवर्तन यात्रा को पुलिस ने शहर ने घुसने से रोका, धरने पर बैठे कई बड़े नेता

पंजाब में अस्थाई कर्मचारियों को परमानेंट कर वादा निभाया
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में सरकार आने से पहले हमने वादा किया था कि वहां के तमाम अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई कर देंगे और अब हमने यह वादा निभाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्कूलों की दशा इतनी सुधार दी गई है कि अब सरकारी स्कूलों में भी कई जजों के बच्चे पढ़ रहे हैं। अगर राजस्थान की जनता मौका देती है तो हम यहां के लोगों के लिए भी यही करेंगे।

6 महीने पहले राजस्थान में किया था रोड शो
करीब 6 महीने पहले भी भगवंत मान और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में आए थे। इन जिलों में दोनों मुख्यमंत्री ने रोड शो किया था। यह कहा था कि वह राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। अब इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।