22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजएंगे, इस दिन को यादगार बनाने के लिए राजस्थान के सरकारी अस्पताल में अनूठा आयोजन किया जा रहा है। यहां डिलेवरी के दौरान राम आएंगे भजन बजेगा। इसी के साथ जो बच्चा इस दिन जन्म लेगा उसे केसरिया वस्त्र पहनाए जाएंगे।

जयपुर.राजस्थान में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को अनूठे तरीके से मनाया जाएगा। इस दिन अस्पताल में जो भी बच्चा जन्म लेगा उसे केसरिया वस्त्र पहनाए जाएंगे। कई महिलाएं जिनकी डिलेवरी ऑपरेशन से होने वाली है उन्हें भी डिलेवरी की तारीख 22 जनवरी दी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकारी अस्पताल में अनूठा आयोजन

भगवान राम के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विश्व में उत्साह है। इसी बीच राजस्थान में इस ऐतिहासिक दिन को लेकर एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन किसी ग्राउंड या मंदिर में नहीं बल्कि राजस्थान के सरकारी अस्पताल में होने जा रहा है।

डिलेवरी के दौरान बजेगी रामधुन

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में 22 जनवरी को लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में रामधुन बजाने का प्लान किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि इन दोनों एक भजन बेहद ज्यादा सुना जा रहा है रामलला आएंगे, ऐसे में यह शब्द हर इंसान को पॉजिटिव वाइब्स दे रहे हैं।

जन्म देते समय चलेगा राम आएंगे

जिसके चलते निर्णय किया गया है कि जिस दौरान प्रेगनेंट लेडी बच्चों को जन्म देगी उस वक्त लेबर रूम या ऑपरेशन थिएटर में यह गाना चलाया जाएगा। केवल इतना ही नहीं जन्म लेने के बाद बच्चों को पीली पोशाक पहनाई जाएगी।

22 जनवरी की डिलेवरी

केवल इतना ही नहीं राजस्थान में जिन महिलाओं की प्रेगनेंसी का समय पूरा हो चुका है उन्होंने भी ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में 22 जनवरी का दिन ही बुक किया है। उनका मानना है कि इस दिन यदि उन्हें संतान होती है तो उसका भाग्य बेहद खास होगा। राजस्थान के डॉक्टर से भी इसी अनूठे आयोजन को लेकर काफी उत्साहित है।