राजस्थान के बांसवाड़ा में खेल-खेल में चार बच्चियों ने पी लिया जहरीला कीटनाशक। 10 साल के 'डॉक्टर' चाचा ने पिलाई 'दवा', अस्पताल में चल रहा इलाज।

बांसवाड़ा (राजस्थान). बांसवाड़ा जिले के खजूरी गांव में एक अजीबोगरीब घटना घटी, जहां 2 से 5 साल की चार बच्चियां डॉक्टर.डॉक्टर खेलते हुए जहरीला कीटनाशक पी गईं। यह घटना सोमवार शाम के समय की है, जब ये बच्चियां अपने पड़ोसी 10 साल के लड़के के साथ खेल रही थीं। लड़के ने डॉक्टर बनकर खेल-खेल में बच्चियों को दवा पिला दी, जो दरअसल कपास में छिड़कने वाला कीटनाशक था। इस जहरीले पदार्थ को पीने के बाद बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई और वे उल्टियां करने लगीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खबर लगते ही मौके पर पहुंचे बांसवाड़ा के पुलिस अफसर

परिजनों ने तुरंत बच्चियों को नजदीकी दानपुर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें बांसवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां बच्चियों को गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया और इलाज शुरू किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही बांसवाड़ा के डीएसपी गोपीचंद मीणा भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बच्चियों का इलाज सही तरीके से चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

10 साल के डॉक्टर चाचा ने खेल-खेल में पिलाया जहर

जानकारी के मुताबिक बच्चियां संजा, मनीषा, रानू और माया अपने घर के बाहर खेल रही थीं। तभी 10 साल का लड़का स्कूल से लौटकर उनके साथ खेलने लगा। वह दूर के रिश्ते में उनका चाचा लगता था। चारों बच्चियां उसके घर खेलने आ गई। वह खुद डॉक्टर बन गया और उसने दवा के नाम पर चारों बच्चियों को कपास में डालने वाला कीटनाशक दो-दो ढक्कन पिला दिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गई। घटना के बाद बच्चियों के परिवार में हड़कंप मच गया। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियों की हालत में सुधार है और वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। चारों का इलाज जारी है। उनकी उम्र दो साल से लेकर पांच साल है। पुलिस भी केस की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-भाई रोजाना बहन से बनाता संबंध, मामा की जगह बन गया बाप...किसी को पता भी नहीं