राजस्थान के बारां जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हम सबको सावधान करती है। यहां मोबाइल चार्ज पर लगाने के दौरान अचानक हाई वोल्टेज करंट आने के कारण परिवार के तीन सदस्य चिपक गए।‌ जिनमें से दो की मौत हो गई।

बारां. खबर राजस्थान के बारां जिले से है। जहां एक बड़ी घटना हुई है। मोबाइल चार्ज पर लगाने के दौरान अचानक हाई वोल्टेज करंट आने के कारण परिवार के तीन सदस्य चिपक गए।‌ जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। तीसरी बहुत पूरी हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।‌

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाभी देवर को बचाने के चक्कर में चिपक गई

कस्बा थाना पुलिस ने बताया कि सानवाड़ा रोड पर रहने वाले धर्मेंद्र उसकी भाभी और उसके भाई के साथ यह घटना हुई है। धर्मेंद्र सवेरे अपना मोबाइल फोन चार्ज पर लगा रहा था। इस दौरान उसका भाई कपिल कमरे में मौजूद था। मोबाइल फोन चार्ज पर लगाते समय अचानक धर्मेंद्र को जोर का झटका लगा । कपिल कुछ समझ नहीं सका उसने जैसे ही अपने भाई को संभाला वह भी करंट की चपेट में आ गया। पास वाले कमरे में काम कर रही धर्मेंद्र की भाभी चांदनी भी देवर को बचाने के चक्कर में चिपक गई ।

कुछ दिन पहले पति की हुई है मौत

तीनों काफी देर तक इसी हालत में पड़े रहे। जब करंट खत्म हुआ तब जाकर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । लेकिन तब तक कपिल और धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी।‌ चांदनी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।‌ उल्लेखनीय है कि परिवार अभी एक सदमें से उबरा भी नहीं था और एक महीने के भीतर ही परिवार को दोहरा आघात लगा है। पिछले महीने ही चांदनी के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद से परिवार खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब एक साथ दो भाइयों की भी जान चली गई।