राजस्थान के बाड़मेर शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक और लड़की का शव पेड़ से बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। जैसे ही लोगों के इस बारे में पता चला वहां भीड़ लग गई। पता चला कि दोनो के गायब होने के बाद 3 दिन से तलाश की जा रही थी।

बाड़मेर (barmer news). राजस्थान के बाड़मेर शहर सनसनीखेज मामला सामने आया। गांव में आज सवेरे उस समय हंगामा मच गया, जब एक खेत में पेड़ से लाशें लटकी हुई मिली। यह लाशें एक युवक और एक लड़की की थी। दोनों को 3 दिन से पुलिस तलाश कर रही थी। लेकिन उन्हें जिंदा नहीं तलाशा जा सका। इस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल बाड़मेर जिले की शिवा थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाबालिग के साथ एक ही फंदे में लटका युवक

पुलिस ने बताया कि करीब 25 साल का राणाराम जो कि रामदेव नगर गांव का रहने वाला था। वह पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। उसी फंदे के दूसरे हिस्से को 16 साल की लड़की ने अपने गले में बांध रखा था। वह उसी फंदे से पेड़ से लटकी हुई मिली। राणा राम रामदेव नगर का ही रहने वाला था। उसकी 2 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन करीब 1 साल पहले उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। उसके बाद राणाराम 16 साल की गांव की ही रहने वाली एक लड़की के संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

दोनों 3 दिन से थे घर से लापता

पता चला कि 3 दिन पहले राणाराम और लड़की दोनों अपने-अपने घरों से गायब है। लड़की के परिवार के लोगों ने शिवा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। राणाराम पर बेटी को भगाने के आरोप लगाए गए। पुलिस तलाश करती इससे पहले ही आज दोनों की लाशें पेड़ पर लटकी हुई बरामद हुई हैं। लाशों को सीढी के जरिए नीचे उतारा गया है।

इश्क के राह में मंजिल नहीं मिलती तो मौत को लगाया गले

पुलिस ने बताया कि संभवत है दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था। इसी के चलते दोनों ने सुसाइड कर लिया। पुलिस का मानना है कि दोनों के परिवारों का दबाव था, ऐसे में उनका प्रेम अंजाम तक नहीं पहुंच पा रहा था। इसी के चलते दोनों ने अपनी जान दे दी। आज सवेरे जब गांव का ही एक किसान अपने खेत में फसल कटाई के लिए आया और उसके बाद वह पेड़ की छांव के नीचे सुस्ताने लगा तो ऊपर लाशें लटकती हुई दिखाई दी। उसने परिवार के लोगों को सूचना दी और उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों लाशों को उतारकर मुर्दाघर में रखवाया है। दोनों के परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है।

उधर राजस्थान के जालोर जिले से भी इसी तरह का एक घटनाक्रम सामने आया हैं। एक लड़का और लड़की की लाश पेड़ से लटकी हुई बरामद हुई है।

इसे भी पढ़े- उदयपुर में परिवार के 6 लोगों की मौत: जमीन पर थे माता-पिता के शव, तो फंदे से लटकी थीं बच्चों की लाशें