बाड़मेर के गिराब थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव एक ही पेड़ से लटके मिले। दोनों प्रेम प्रसंग में थे और परिवार की असहमति के चलते यह कदम उठाया।

बाड़मेर. खबर राजस्थान के बाड़मेर जिले में है। जहां ग्रामीण इलाके में स्थित गिराब थाना क्षेत्र में आज सवेरे पुलिस को एक युवक और युवती का शव मिला है। दोनो एक ही पेड़ से फंदे से लटके हुए थे। वहां पुलिस को एक बाइक मिली और उस पर हैलमेट रखा था। इस बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाइक सवार को तलाशा तो वह पेड़ से लटका मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 साल की लड़की को बनाना चाहता था दुल्हन

गिराब पुलिस ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 23 साल है और उसका नाम पप्पू है। वह कई दिनों से बाड़मेर की रहने वाली 17 साल की लड़की के साथ प्रेम में था। दोनो लगातार संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। बताया जा रहा है कि लड़की कल दोपहर से घर से गायब थी। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे कि आज उसका शव पेड़ से लटका मिला।

मरने से पहले लड़की की सिंदूर से भरी थी मांग 

पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने से पहले पप्पू ने खेत में ही लड़की की मांग भरी थी और उसके बाद दोनो खुश थे। पप्पू ने अपने मोबाइल फोन पर इसका स्टेटस भी लगाया था। पुलिस को आज सवेरे दोनो फंदे से लटके मिले। मोबाइल फोन पर भी काफी सारे मिस कॉल थे। सवेरे करीब ग्यारह बजे लड़की के परिवार वाले भी पहुंचे और उनके सामने पुलिस ने दोनो के शव नीचे उतारे। दोनो शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में ज्यादा केस

उल्लेखनी है कि भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा समेत आसपास के जिलों में प्रेम प्रसंग में फेल होने के बाद सुसाइड के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। रोज प्रदेश में इस तरह की एकाद घटन सामने आ जाती है।