राजस्थान के बाड़मेर शहर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। रोड एक्सीडेंट में मजदूरी कर घर लौट रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद घरों में मची चीख पुकार इलाके में पसरा मातम। एक साथ 3 घरों के चिराग बुझे।

बाड़मेर (Barmer). राजस्थान के बाड़मेर जिले से बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देर रात यहां मजदूरी से लौट रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई। दरअसल तीनों मजदूर शहर गए हुए थे। जब वह वापस लौट रहे थे उसी दौरान उनकी बाइक के आगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली रुकी तो मजदूरों की बाइक उसमें जा घुसी। इसके बाद तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। लेकिन देर रात ही तीनों की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घरवालों के लिए रोटी का इंतजाम करने गए थे, लाश बनकर लौटे

पुलिस के मुताबिक घटना बाड़मेर के कुड़ला गांव की है। मातासर भुरटिया निवासी अन्नाराम,मोटाराम बखताराम तीनों बाड़मेर शहर में एक जगह ही किसी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर गांव से सुबह निकले थे। काम से देर रात जब फ्री होकर लौट रहे थे उस दौरान यह हादसा हो गया। देर रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

घरों में मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम

पहले तो देर रात तक तीनों के परिवारों को घटना की जानकारी नहीं दी गई लेकिन जैसे ही उन्हें अपने घर के सदस्यों की मौत का पता लगा तो हॉस्पिटल में कोहराम मच गया। मृतकों के परिजन रोते बिलखते हुए नजर आए। आज सुबह तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया है। वही तीनों के गांव में आज सभी दुकानें बंद हैं। गांव में केवल मातम और सन्नाटा ही पसरा है।

ट्रैक्टर चालक को पता तक नहीं चला, कब बाइक टकराई

इस हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर खाली थी। चालक ने कहा उसे पता ही नहीं कि कब पीछे से उसे जोरदार टक्कर मारी गई। बाद में जब पीछे जाकर देखा तो तीन लड़के खून से लथपथ हालात में पडे थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक भी थाने लाकर खड़ी की है।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में हुआ दिल दहला देने वाला हादसा: छत पर शटरिंग बांधने के दौरान 2 की गई जान, 2 परिवार में फैला मातम