राजस्थान के बाड़मेर शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने मामूली सी बात पर इतना खौफनाक कांड कर दिया की पूरे इलाके में मातम पसर गया। महिला ने पहले फूल से मासूम बच्चों को मौत की नींद सुला खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बाड़मेर (barmer news). राजस्थान के बाड़मेर जिले में देर रात एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। तीन और आठ साल के दो बच्चों को खुद के हाथों से पानी के टांके में फेंक दिया और उसके बाद खुद भी टांके में कूद गए। इससे पहले उसने अपने घर में आग लगा दी। पांच पांच सौ के नोट राख कर दिए। सोने चांदी के जेवरों को भी फूंक डाला। सोमवार सुबह सवेरे तीनों की लाशें बाहर निकाली गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला बाडमेर जिले के सदर थाना इलाके का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पानी की टंकी में तैरते मिले मां और दो बच्चों के शव

पुलिस ने बताया कि गंगासरा गांव में रहने वाली तीस साल की झीमों देवी और उसके बच्चों की लाशें आज सवेरे बरामद की गई है। लाशें घर के पास बने पानी के टांके से मिली हैं। पुलिस ने बताया कि झीमा देवी का पति चीमालाला बीकानेर जिले में काफी समय से मजदूरी का काम कर रहा है। कुछ दिन से उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि कल रात भी पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस बार विवाद फोन को लेकर था। चीमा ने पत्नी झींमा देवी का फोन नहीं उठाया था और जब फोन उठाया तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

फोन पर लगाया नीरस स्टेटस और सब कुछ किया खत्म

देर रात झीमा देवी ने अपने फोन पर नेगेटिव स्टेटस लगाया। इसे देखकर झीमा देवी के भाई ने उसे फोन किया और ऐसे स्टेटस का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं कहा। आज तड़के भाई अपनी बहन के घर आया तो कमरे में आग लगी हुई थी। देखा तो पता चला कि नोट और जेवर जल रहे थे। पानी डालकर आग काबू की गई और उसके बाद बहन की तलाश की गई। बहन और उसके दो बच्चे आठ साल का संतोष और तीन साल की भावना की लाशें टांके से बरामद हुई। पुलिस ने लाशें बाहर निकलवाई हैं और अब परिजनों को सौंप दी हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।