भरतपुर में एक 12 साल की बच्ची ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। बच्ची की मां की मृत्यु के बाद पिता ने यह घिनौना कृत्य किया। बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करके मदद मांगी।

भरतपुर. राजस्थान में आए दिन रेप के कई मामले सामने आते हैं। लेकिन भरतपुर क्षेत्र से राजस्थान को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता के द्वारा ही अपनी बेटी के साथ रेप करने की कोशिश की गई। 12 साल की नाबालिग लड़की ने रुदावल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि वह सातवीं कक्षा में पढ़ती है। जिसके दो बहन है। दोनों ही बहनें वर्तमान में दादी और नानी के पास रहती है। पिता शराब पीने का आदि है जो उसे गंदी नजर से देखता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रात तो राक्षस बना पिता तो मां ने बेटी को बचाया

आज से करीब 6 महीने पहले रात को पिता के द्वारा नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत भी की गई। नाबालिग चिल्लाने लगी तो उसकी मां ने अपनी बेटी को बचाया। उस वक्त भी नाबालिग के पिता ने दोनों को भला बुरा कहा। लेकिन उसके बाद नाबालिग की मां को कोई बीमारी हो गई।

मां की मौत के तीसरे ही दिन पिता ने किया रेप

बीमारी होने के बाद कई दिनों तक वह परेशान रही और इसके बाद नाबालिग की मां का निधन हो गया। मां की मौत के तीसरे ही दिन पिता ने नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सका।खुद के साथ हो रहे इन अत्याचारों से नाबालिग परेशान हो चुकी थी। उसने कई बार हिम्मत जुटाई कि वह पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवा दे। लेकिन वह पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। 14 नवंबर को जब वह स्कूल जा रही थी तो उसने दीवार पर एक नंबर लिखा देखा।

दीवार पर लिखे नंबर पर मांगी मदद

दीवार पर 1098 नंबर लिखा था। जब नाबालिग के द्वारा इस पर कॉल किया गया तो नाबालिग के पास एक महिला पुलिसकर्मी और कुछ लोग आए। उन्होंने नाबालिग से पूछताछ की तो नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। जिसके बाद अब पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि 1098 नंबर चाइल्ड हेल्पलाइन का नंबर है। इस पर कॉल करने के बाद हेल्पलाइन से जुड़े विभाग के कार्मिक और पुलिस काउंसलिंग करते हैं और उचित परामर्श मुहैया करवाते हैं।

यह भी पढ़ें-सास ने हाथ पकड़े-पत्नी ने खंजर से निकाल लीं आंतें, किया था सिर्फ एक सवाल