भीलवाड़ा में एक 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी, जहां चार लड़कों ने उन्हें धमकाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की को उसका ही नाबालिग दोस्त अपने साथ घूमाने के लिए लेकर गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही चार लड़के उन्हें सुनसान जगह मिले। जिन्होंने दोनों को डरा धमकाकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। अब पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग और एक आरोपी को दबोचा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जान से मारने की धमकी देकर की दरिंदगी

पूरा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर इलाके का है। लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी 16 साल की लड़की अपने 17 साल के दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली। शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर नदी के एरिया में पहुंचे तो वहां सुनसान इलाके में लड़की और लड़के को चार लड़के मिले। जिन्होंने पहले तो दोनों को धमकाया और फिर जान से मारने की धमकी देकर लड़की के साथ गैंगरेप किया।

दो लड़कों को डिटेन किया और एक चित्तौड़गढ़ से पकड़ा

रेप करने के बाद इन सभी लोगों ने पुलिस में घटना की जानकारी देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद लड़की बदहवास हालत में घर पर पहुंची और इसके बाद अपने घर वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई शुरू की और दो नाबालिग लड़कों को डिटेन कर लिया और इसके बाद एक आरोपी को चित्तौड़गढ़ से पकड़ा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है।