राजस्थान में एक युवती को डीजे वाले से प्यार हो गया। दोनों ने भागकर शादी कर ली, लेकिन अब परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बीकानेर. राजस्थान में पड़ोस में शादी समारोह में गई एक युवती का डीजे बजाने वाले लड़के पर दिल आ गया। दोनों के बीच कई दिनों तक रिलेशनशिप चला और इसके बाद दोनों ने भागकर शादी भी कर ली। अब दोनों शादी करने के बाद हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन इसी बीच अब लड़की के परिवार के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अब दोनों ने पुलिस में सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दसवीं तक पढ़ी लड़का का खतरनाक इश्क

दरअसल, बीकानेर के वल्लभ गार्डन के पास रहने वाली 22 साल की सुनीता जो दसवीं क्लास तक पढ़ी लिखी थी। करीब 3 साल पहले जब पड़ोस में कोई शादी में हुई तो सुनीता भी वहां अपने परिवार के साथ गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात वहां चुरू जिले के रामपुरा गांव के रहने वाले राधेश्याम मेघवाल से हुई। जो उस शादी में डीजे बजाने को आया था।

ऐसे हुई मुलाकात और फिर शुरू हुई मोहब्बत

दोनों ने एक दूसरे को अपने-अपने नंबर भी दे दिए। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होना शुरू हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे और कई मुलाकात भी की। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय किया। सुनीता के घर वाले उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे लेकिन सुनीता की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह अपनी लव स्टोरी के बारे में घर पर बता दे। ऐसे में सुनीता घर से भागकर राधेश्याम के पास पहुंच गई। जहां से दोनों जयपुर आ गए और यहां आर्य समाज में शादी कर ली।

दोनों को जान से मारने की धमकी

शादी का जैसे ही घरवालों को पता लगा तो सुनीता के घरवाले राधेश्याम के घर पर पहुंच गए और वहां जाकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी का पता लगने के बाद सुनीता और राधेश्याम दोनों जयपुर के एक होटल में रुके रहे। इसके बाद अब उन्होंने चुरु एसपी के पास आकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 हनीमून पर जाने का प्लान, लेकिन…

जानकारी के अनुसार सुनीता और राधेश्याम का प्लान था कि अब दोनों शादी के बाद हनीमून पर जाएंगे लेकिन अब सुनीता के परिवार के लोगों के द्वारा धमकी मिलने के बाद दोनों काफी डरे हुए हैं जिन्होंने अपना हनीमून का प्लान भी पोस्टपोंड कर दिया है।