बीकानेर की पावरलिफ्टर यष्टिका आचार्य का 270 किलो वज़न उठाते समय जिम में निधन हो गया। गर्दन पर वज़न गिरने से यह हादसा हुआ, जिससे खेल जगत में शोक की लहर है।

बीकानेर (राजस्थान). बीकानेर की एक होनहार पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की मंगलवार को जिम में अभ्यास के दौरान मौत हो गई। 270 किलो वजन उठाते समय अचानक बैलेंस बिगड़ने से वेट उनकी गर्दन पर गिर गया। यष्टिका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान की यष्टिका आचार्य ने कई चैंपियनशिप में जीते गोल्ड

राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीते यष्टिका आचार्य ने अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर कई खिताब जीते थे। उन्होंने हाल ही में गोवा में आयोजित 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए थे। उनकी असामयिक मृत्यु से खेल जगत में शोक की लहर है।

यष्टिका आचार्य की मौत पर उठ रहे कई सवाल?

 जिम में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल इस घटना ने जिम में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यष्टिका के साथ अभ्यास कर रहे अन्य खिलाड़ियों और कोच की मौजूदगी में यह हादसा हुआ। क्या जिम में भारी वजन उठाने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे? क्या यष्टिका को सही तरीके से वजन उठाने का प्रशिक्षण दिया गया था? इन सवालों के जवाब आने बाकी हैं।

परिवार और शहर में शोक की लहर यष्टिका की मौत से उनके परिवार और पूरे शहर में शोक की लहर है। उनके पिता ऐश्वर्य आचार्य एक समाजसेवी हैं। यष्टिका की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है। खेल जगत के लिए बड़ी क्षति यष्टिका की मौत खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा से पहचान बनाई थी। उनकी प्रेरणादायक कहानी हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेगी।