Rameshwar Dudi Passes Away : राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का 62 वर्ष की आयु में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। डूडी बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के खिलाफ बीकानेर से चुनाव भी लड़ा था। 

Bikaner News : राजस्थान से आई दुखद खबर से सियासत की गलियों में शोक की लहर है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया। डूडी करीब 25 साल से कोमा में चल रहे थे, काफी समय से उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था। आखिर में वह दुनिया को अलविदा कह गए। राहुल गांधी से लेकर अशोक गहलोत ने दुख जताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
  • रामेश्वर डूडी राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं, उनकी गिनती सीनियर नेताओं में होती थी।
  • 1 जुलाई 1963 को बीकानेर में जन्में डूडी ने बीकानेर के बीजेएस रामपुरिया कॉलेज से बी.कॉम. किया था। 
  • डूडी छात्र जीवन से राजनीति में आए थे, हालांकि उनके पिता जेठाराम डूडी नोखा के पंचायत समिति के प्रधान रहे।
  • डूडी ने भी अपने पिता की तरह 1995 से पंचायत स्थर पर राजनीति की शुरूआत की थी।
  • डूडी विधायक से लेकर सांसद तक रहे हैं। वह राजस्थान सरकार में कई बार मंत्री भी रह चुके थे।
  • बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा सीट डूडी की परंपरागत सीट मानी जाती है। 
  • डूडी की पत्नी सुशीला नोखा से विधायक हैं। बीकानेर जिले की यह एकमात्र सीट है जो कांग्रेस ने 2023 के चुनाव में जीती है।

यह भी पढ़ें-बाड़मेर की मार्मिक खबर : बॉयफ्रेंड की लाश से लिपट फूट-फूटकर रोती रही गर्लफ्रेंड

डूडी की एक अलग पहचान

  • डूडी जाट नेता थे, जाट नेता अक्सर धोती या कुर्ता पजामा पहनते हैं। लेकिन डूडी एकमात्र ऐसे नेता थे जो पेंट-शर्ट पहनते थे।
  • रामेश्वर डूडी को पेंट-शर्ट वाला जाट नेता कहा जाता था। वो हमेशा फिट पेंट के साथ शर्ट पहनते थे।
  • डूडी जाट नेताओं में सबसे स्ठाइलिश नेता माने जाते थे। पेंट पर बेल्ट और नीचे चमड़े के जूते पहनते थे।
  • डूडे के बारे में कहा जाता है कि वह आम लोगों के नेता थे। वह कभी भी बाइक चलाते हुए लोगों के बीच पहुंच जाते थे।

डूडी ने एक्टर धर्मेंद्र के सामने लड़ा था चुनाव

रामेश्वर डूडी 1999 से 2004 तक बीकानेर से लोकसभा सांसद रहे, लेकिन 2004 में हुए चुनाव में उनके सामने बीकानेर से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़े और डूडी धर्मेंद्र से चुनाव हार गए थे।

यह भी पढ़ें-कोटा की भावुक लव स्टोरी: सरकारी कर्मचारी ने किया सुसाइड, वजह गुजरात की इंस्पेक्टर

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…