MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजस्थान में बिपरजॉय से तबाही: 36 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश, घर-पुल सब टूट रहे, मरने लगे लोग

राजस्थान में बिपरजॉय से तबाही: 36 घंटे से जारी मूसलाधार बारिश, घर-पुल सब टूट रहे, मरने लगे लोग

heavy rain in barmer rajasthan alert : बिपरजॉय गुजरात के बाद अब राजस्थान में तबाही मचा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले 36 घंटों से भारी बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें नादियां बन गई हैं तो नदी के पुल-बांध टूटने लगे हैं।

3 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
| Updated : Jun 18 2023, 10:48 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : google

जयपुर. चक्रवाती तूफान बिपरजाय राजस्थान में बिफर रहा है । राजस्थान का बाड़मेर जिला जहां 3 दिन पहले तक पानी की बूंद बूंद को लोग तरस रहे थे, वहां अब बाढ़ के हालात हैं । करीब 15 एमएम बारिश हो गई है और इस बारिश ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों में आफत आन पड़ी है। बता दें कि टोंक में तेज हवाओं से मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हुई है।

26
Image Credit : google

करीब 500 गांवों को ब्लैक आउट किया गया है यानी वहां से बिजली बंद कर दी गई है । बाड़मेर के अलावा सिरोही और जालौर जिले में भी बाढ़ के हालात बन रहे हैं । बाड़मेर और सिरोही जिले में पिछले 36 घंटे से बारिश का दौर जारी है। सड़कें नदियां बनती जा रही है । जालौर, सिरोही, बाड़मेर , जोधपुर , डूंगरपुर में आज सवेरे भी बारिश जारी है।

36
Image Credit : google

आंधी तूफान और बारिश के चलते पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो लोग टोंक जिले के रहने वाले हैं और एक अन्य महिला पाली जिले की रहने वाली है । जिन जिलों में तूफान का अलर्ट था उन जिलों में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी अब कोटा और जोधपुर जिले में बड़े सरकारी अस्पताल होने के कारण अस्पतालों के चिकित्सकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है ।

46
Image Credit : google

मौसम विभाग का कहना है कि आज और कल यानी रविवार और सोमवार को भरतपुर , बूंदी , दोसा , धौलपुर, करौली, कोटा। सवाई माधोपुर , जयपुर में भारी बारिश होने की चेतावनी है । बाड़मेर में रेगिस्तानी इलाकों में नदियां बहना शुरू हो गई है । पाली जिले में कुछ दिन पहले ही गुजरात और राजस्थान को जोड़ने के लिए सड़क बनाई गई थी , उस सड़क के अवशेष ही अब बच सके हैं बाकी सड़क पानी में बह गई है।

56
Image Credit : google

जोधपुर शहर की डर्बी कॉलोनी में पानी इतना भर गया है कि एनडीआरएफ की टीम को लगाना पड़ा है। डूंगरपुर जिले में 25 गांव में बिजली की सप्लाई बंद कर दी है । जैसलमेर जिले में करीब 500 लोगों को पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है। बाड़मेर जिले के 174 ग्राम पंचायतों में तूफान का जबरदस्त इफेक्ट हुआ है। बाड़मेर में हालात सबसे ज्यादा खराब हुए हैं ।

66
Image Credit : google

रेलवे ने बाड़मेर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है । बाड़मेर जिले के चौहटन। सेड़वा, धोरीमन्ना , धनाऊ, कस्बों में सड़कें पिछले 20 घंटे से लबालब है । बारिश का पानी घरों में घुस गया है। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में 2 दिन और यानी रविवार और सोमवार को मौसम तूफान बिपरजॉय का इफेक्ट देखने को मिलेगा।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
Recommended image2
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच
Recommended image3
50 हजार रुपए नहीं, अब आपकी बेटी को ₹1.5 लाख देगी सरकार, जानिए योजना की पूरी डिटेल
Recommended image4
Sadhvi Prem Baisa Viral Video: एक पुराने वीडियो ने कैसे बदल दी प्रेम बाईसा की ज़िंदगी, सच क्या था?
Recommended image5
इंजेक्शन के 5 मिनट बाद साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, वायरल वीडियो और पोस्ट ने खोले कई राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved