भाजपा ने गहलोत के कार्यों की तारीफ करने वाली सूर्यकांता व्यास का टिकट इस बार काट दिया है। हालांकि भाजपा ने विधायक की अधिक उम्र के कारण ही टिकट न देना वजह बताई है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सख्ती दिखाते हुए लगातार कई बार विधायक रहीं सीनियर नेता का टिकट काट दिया है। इन नेता ने अशोक गहलोत सरकार और उनके काम की तारीफ कर दी थी। साथ ही उनका भारतीय जनता पार्टी के एक नेता से भी विवाद हो गया था। इसी कारण से उनका टिकट कटना बताया जा रहा है। हांलाकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि एज फेक्टर के कारण उनका टिकट कट गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

83 साल की व्यास सूरसागर सीट से लगाता जीत रहीं
दरअसल जोधपुर जिले की सूरसागर सीट से सूर्यकांता व्यास भाजपा की लगातार जीतने वाली नेता हैं। उनकी उम्र करीब 85 साल है। पिछले दिनों उनका किसी बात को लेकर सीएम गहलोत से विवाद हो गया था। सीएम भी जोधपुर के ही रहने वाले हैं। उसके बाद सीएम और सूर्यकांता व्यास की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद व्यास ने गहलोत के काम और उनके व्यक्तित्व की तारीफ कर दी थी।

गजेंद्र सिंह शेखावत से भी छिड़ी थी जंग
इस तारीफ के बाद भाजपा के ही दिग्गज नेता केंद्र सरकार में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सूर्यकांता व्यास के लिए कहा था कि अब वे बुजुर्ग हो चली हैं, इस तरह के बयान दे सकती हैं। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। गजेन्द्र सिंह के इस बयान के बाद सूर्यकांता व्यास ने कहा था कि जब गजेंद्र पैदा भी नहीं हुए थे तब से मैं राजनीति में हूं, उनको इस तरह के बयान देने से पहले सोचना चाहिए। व्यास इतनी गुस्से में आ गई थी कि उन्होनें कहा था कि पार्टी टिकट नहीं देगी तो भी वे चुनाव लड़ सकती है।

पढ़ें राजस्थान में बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, कई चौंकाने वाले नाम...तो कई का कटा टिकट

इस बार कट गया व्यास का टिकट
अब वर्तमान की बात करते हैं, इन तमाम बयानबाजी और विवादों के बाद अब भाजपा की लिस्ट निकाली गई है। इस लिस्ट में सूर्यकांता व्यास का टिकट काट दिया गया है। ब्राहम्ण सीट होने के कारण इस सीट पर देवेन्द्र जोशी को उतारा गया है जो कि नए उम्मीदवार हैं। यानी इस बार गहलोत से दोस्ती रखने की कीमत भाजपा की दिग्गज नेता सूर्यकांता व्यास को चुकानी पड़ी है।